फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Way to go to Municipal Corporation in front of Bareilly College again closed

बरेली कॉलेज के सामने से नगर निगम जाने का रास्ता फिर बंद

Thu, 01 Apr 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Way to go to Municipal Corporation in front of Bareilly College again closed
चौपुला रोड पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जिला अस्पताल रोड, नावल्टी रोड और बरेली कालेज के सामने दिनभर लगा रहा जाम
विज्ञापन

होली से पहले नगर निगम रोड से हटा दी गई थी बेरिकेडिंग

बरेली। होली पर खोला गया बरेली कॉलेज के सामने से नगर निगम जाने का रास्ता बुधवार को फिर से बंद कर दिया गया। सीवर खोदाई के चलते ऐसा किया गया है। नावल्टी की तरफ पहले से ही बड़े वाहनों का आना-जाना नहीं हो पा रहा है। ऐसे में बुधवार को बरेली कालेज के सामने, जिला अस्पताल रोड और नावल्टी रोड पर पूरे दिन जाम की स्थिति रही।
सीवर खोदाई की वजह से पूरे शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बरेली कालेज के सामने नाला निर्माण और सीवर खोदाई का काम चल रहा है। होली से पहले यहां नगर निगम की तरफ जाने के लिए की गई बेरिकेडिंग को हटा दिया गया था लेकिन बुधवार से फिर ये रास्ता बंद कर दिया गया है। बुधवार दोपहर 12 बजे तक लोग निकल रहे थे, उसके बाद अचानक रास्ता बंद कर दिया गया। इससे लोग दिनभर परेशान होते रहे। पटेल चौक की तरफ से आने वाले लोग वापस लौटते रहे। तमाम रास्ते बंद होने की वजह से लोगों को भारी दिक्कत होने के बावजूद बरेली कॉलेज के सामने करीब डेढ़ महीने बाद भी नाला निर्माण पूरा नहीं कराया गया है। इस वजह से यहां से पुराना बस अड्डा रोड, नावल्टी, जिला अस्पताल रोड और कुतुबखाना तक जाम लग रहा है।
विज्ञापन

पटेल चौक पर दो महीने बाद भी काम पूरा नहीं

पटेल चौक पर सीवर लाइन बिछाने में देरी होने से नावल्टी चौराहे और जिला अस्पताल रोड पर भी जाम की समस्या बढ़ गई है। बरेली कॉलेज के सामने नाला निर्माण की वजह से पुराने बस अड्डे की ओर जाने वाले और उधर से आने वाले वाहन नावल्टी चौराहा होकर निकल रहे हैं। यही कारण है कि पटेल चौक के सामने से नावल्टी तक और नावल्टी से जिला अस्पताल रोड तक लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है। यहां 26 फरवरी से काम शुरू किया गया था। दो माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद अभी तक यहां काम पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपुला पर ट्रैफिक में फंसकर रोजाना परेशान होते हैं लोग

फ्लाईओवर निर्माण के कारण चौपुला चौराहे पर लोगों को सबसे ज्यादा मुसीबत झेलनी पड़ रही है। यहां दिनभर जाम लग रहा है। बिहारीपुर चौकी की तरफ से चौपुला की तरफ आने वाले रास्ते को पहले ही बंद किया जा चुका है और किला रोड पर खोदाई के चलते पूरा यातायात एक ही लेन पर है। ऐसे में यहां दिनभर वाहन जाम में फं से रहते हैं मगर सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed