{"_id":"64a7c853ec043bc1860fde27","slug":"waterlogging-on-the-roads-due-to-rain-in-bareilly-2023-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बिगड़ी बरेली की सूरत: सड़कों पर जलभराव से जूझे लोग, घरों में भरा पानी; स्मार्ट सिटी का हुआ ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बिगड़ी बरेली की सूरत: सड़कों पर जलभराव से जूझे लोग, घरों में भरा पानी; स्मार्ट सिटी का हुआ ये हाल
Fri, 07 Jul 2023 03:48 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 07 Jul 2023 03:48 PM IST
सार
बरेली में शुक्रवार को तीन घंटे तक मूसलाधार बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी। नालों से जल निकासी सही से न होने के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। पॉश इलाके की सड़कें भी बारिश के पानी से लबालब हो गईं।
विज्ञापन
सुभाष नगर में हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बीते 36 घंटों में मूसलाधार बारिश हुई है, जिससे स्मार्ट सिटी बनाए जा रहे शहर की सूरत बिगड़ गई। नगर निगम के दावों की पोल भी खुल गई। शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। पॉश इलाके की सड़कें भी बारिश के पानी से लबालब हो गईं। सुभाषनगर इलाके में बारिश के कारण हालात बद से बदतर हो गए। यहां नाला उफनाने से घरों में गंदा पानी घुस गया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह जब लोगों की नींद टूटी तो घरों में पानी भरा देख होश उड़ गए। लोग व्यवस्था को कोसते हुए पानी निकालने में जुट गए। सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को खासी परेशानी हुई। जिला अस्पताल में जलभराव होने से मरीजों को आने-जाने में परेशानी हुई। जलभराव के कारण बदायूं रोड पर तो बाढ़ जैसे हालात दिखाई दिए। रेलवे कॉलोनी के लोगों की भी इस समस्या से दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बरेली में दर्दनाक हादसा: कॉलेज जा रही छात्रा की करंट लगने से मौत, जलभराव के कारण ट्रांसफार्मर की चपेट में आई
विज्ञापन
सुभाषनगर के कई घरों में भरा पानी
बृहस्पतिवार को भी हुई बारिश
बुधवार रात 11 बजे से बादल घिरने लगे थे। रात में हल्की तेज हवाएं चलीं। बृहस्पतिवार तड़के 4:30 बजे से रिमझिम फुहारें पड़ने लगीं। दिनभर हल्की तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरावट के बाद सामान्य से छह डिग्री कम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम छह बजे तक 27.2 मिमी बारिश हुई। रात में भी रुक-रुककर बारिश होती रही।
बदायूं रोड का हाल
शुक्रवार तड़के फिर से बारिश शुरू हो गई। शहर में करीब तीन घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। सड़कें बारिश के पानी से लबालब हो गईं। नौकरीपेशा व्यक्ति सुबह-सुबह बारिश में भींगते हुए ऑफिस पहुंचे। बारिश के कारण स्कूलों में छात्र संख्या कम रही और शिक्षण प्रभावित रहा। सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे तक ऐसे ही हालात बने रहे।
जिला अस्पताल में जलभराव होने से मरीजों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई। डॉक्टरों और स्टाफ को भी कक्ष तक पहुंचने के लिए पानी से गुजरना पड़ा।