फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Waterlogging in posh areas, potholes on roads

Bareilly News: पॉश इलाकों में जलभराव, सड़कों पर हुए गड्ढे

Fri, 13 Sep 2024 04:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in posh areas, potholes on roads
बरेली। दो दिनों से जारी बारिश ने स्मार्ट सिटी में जलनिकासी की पोल खोल दी। नाला सफाई के नाम पर दो करोड़ रुपये बह गए। जलभराव, सड़कों पर हुए गड्ढों और बिजली कटौती से जूझ रहे शहरवासी व्यवस्था को कोसते नजर आए। निचले इलाकों सहित पॉश कॉलोनियों में भी जलभराव हुआ। सबसे बुरा हाल मलूकपुर, कुतुबखाना समेत पुराने शहर का रहा। यहां से लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के पॉश इलाकों डीडीपुरम, राजेंद्रनगर समेत मॉडल टाउन में जलभराव हुआ। शहर के निचले इलाकों में शुमार सुभाषनगर, संजयनगर, हजियापुर, सिकलापुर, दुर्गानगर, पुराना शहर, मलूकपुर, जसौली, बिहारीपुर, मुंशीनगर, सूफी टोला, सैलानी बाजार, मुन्ना खां की नीम, मीरा की पैठ, सतीपुर, फाइक इन्क्लेव और खुशबू इन्क्लेव की सड़कें जलमग्न हो गईं। लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ा। तीन घंटे बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।
विज्ञापन


सड़क के गड्ढों में भरा पानी
डीडीपुरम की सड़कों पर गड्ढे हो गए और उनमें पानी भर गया। सिटी स्टेशन रोड से लेकर चौपुला पुल के नीचे तक और संजयनगर, कोहाड़ापीर से धर्मकांटे की ओर जाने वाली सड़क पर भी गहरे गड्ढे हो गए। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed