फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Waterlogging in Ayurvedic hospital due to mismanagement

Bareilly News: अव्यवस्था से आयुर्वेदिक अस्पताल में जलभराव

Thu, 21 Aug 2025 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Ayurvedic hospital due to mismanagement
आंवला। अस्पताल जलभराव के फोटो-संवाद - फोटो : Samvad
आंवला। पिछले दिनों हुई बारिश में कस्बे का 15 शैय्यायुक्त सरकारी अस्पताल में जलभराव हो गया। बारिश के पानी के उचित निकासी की व्यवस्था न होने से डॉक्टर तो दूर मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह हुई तेज बारिश में आंवला-भमोरा रोड स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में जलभराव हो गया। बारिश रुकने के बाद भी अस्पताल परिसर में पानी की निकासी न होने के कारण पूरा परिसर इस समय तालाब बन चुका है।
विज्ञापन

मरीजों को तो छोड़िए यहां तो डाॅक्टर व कर्मचारियों तक को अपने कक्ष तक जाने के लिए जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसा पहली बार नहीं, बल्कि बारिश के दौरान हर साल देखने को मिलता है। मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी और अन्य कर्मचारी भी रोजाना जलभराव के बीच से निकल कर अपने कक्ष तक जाते हैं। दरअसल, अस्पताल का परिसर मुख्य सड़क मार्ग के तल से करीब दो-ढाई फुट नीचे है। जब भी मामूली सी बारिश हो जाए तो पानी पूरे परिसर में भर जाता है। संवाद

--
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, दिए निर्देश

चिकित्साधिकारी डॉ.राजीव कुमार ने बुधवार को एसडीएम विदुषी सिंह को पत्र सौंपकर समस्या के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि अस्पताल के एक ओर खाली भूखंड है, जिसमें पानी भरा हुआ है। दूसरी ओर एक पेट्रोल पंप ने मिट्टी का बांध बना दिया है। इससे जल निकासी नहीं हो पा रही है। इससे यहां आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। डॉक्टर ने जल निकासी कराए जाने की मांग की तो एसडीएम ने पालिका ईओ जितेंद्र कुमार को तत्काल समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed