फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Waterlogging due to encroachment on drain

Bareilly News: नाले पर अतिक्रमण की वजह से हो रहा जलभराव

Mon, 10 Jun 2024 06:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to encroachment on drain
बरेली। साहू गोपीनाथ की तरफ से जाने वाले नाले पर अवैध निर्माण होने के कारण वहां जलभराव हो रहा है। ठीक से सफाई नहीं हो पाने की वजह से नाला ओवरफ्लो हो रहा है और सड़क पर पानी भर रहा है।
विज्ञापन

साहू गोपीनाथ से नगर निगम की तरफ आ रहे नाले पर जगह-जगह कब्जे हैं। यहां नाला काफी संकरा हो गया है। इस कारण उसकी सफाई नहीं हो पा रही, साथ ही पानी के बहाव में भी रुकावट आ रही है। यही कारण रहा कि शनिवार को साहू गोपीनाथ स्कूल से लेकर फर्नीचर मंडी तक सड़क पर गंदा पानी भर गया। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि कई जगह सीवर के ढक्कन खुले थे। नाले का पानी उसी में चला जाता था। शुक्रवार शाम को इन ढक्कनों को बंद करने के कारण नाला ओवरफ्लो हो गया और पानी सड़कों पर आ गया।
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद जयप्रकाश राजपूत का कहना है कि दिनेश नर्सिंग होम वाली सड़क पर कई रसूखदारों ने नाले पर कब्जा कर लिया है। नगर निगम के मुख्य अभियंता की तरफ से वर्ष 2023 में छह लोगों को नोटिस जारी कर नाले के ऊपर सेे अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन अभी तक अवैध निर्माण नहीं हट सके। इधर, जलकल विभाग ने इस नाले का पानी दूसरे नाले में डायवर्ट किया है। इसका आधा काम हो चुका है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह तक काम पूरा हो जाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जलकल विभाग वहां काम करा रहा है। बरसात से पहले सभी नाले साफ कर दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed