फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   water supply stopped for a week in a area of Bareilly

Bareilly News: भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसे पटी गली के लोग, एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप

Sun, 24 May 2026 02:41 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 24 May 2026 02:41 PM IST
सार

बरेली के मलूकपुर की पटी गली में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से स्थानीय लोगों में नगर निगम के खिलाफ रोष है। निवासियों ने बताया कि सात दिनों से घरों में पानी नहीं आ रहा है। इससे नहाने-धोने और पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
water supply stopped for a week in a area of Bareilly
जलापूर्ति ठप होने से क्षेत्रवासी परेशान। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के मलूकपुर, लाल मस्जिद के पास स्थित पटी गली में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत के कारण मोहल्ले के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जिम्मेदार अधिकारियों से लगातार शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है, जिससे स्थानीय जनता में नगर निगम के खिलाफ रोष है।

विज्ञापन




मोहल्ले के निवासी चांद ने बताया कि पिछले सात दिनों से घरों के नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं आ रही है, जिससे नहाने-धोने से लेकर पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पटी गली के दर्जनों मकान है, जो सीधे तौर पर प्रभावित हैं। सोनी अनवर का कहना है कि पानी न आने के कारण सुबह बच्चों को स्कूल भेजने और कामकाजी लोगों को समय पर काम पर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कपड़े और बर्तन धोने जैसे रोजमर्रा के घरेलू काम प्रभावित हैं। इस तपती गर्मी में लोग दूर-दराज के इलाकों से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

पीने के लिए बाहर से लाना पड़ रहा पानी 
फाहद जीशान ने कहा कि इतनी भीषण गर्मी में लोगों को नहाने तक के लिए पानी नसीब नहीं हो रहा है। प्यास बुझाने के लिए भी बाहर से पानी लाना पड़ रहा है। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खां वारसी ने कहा कि केवल मलूकपुर ही नहीं, बल्कि शहर भर में जहां-जहां भी जलापूर्ति की समस्या बनी हुई है, वहां नगर निगम प्रशासन तत्काल प्रभाव से सर्वे करवाए। कहा कि सर्वे कराकर सभी प्रभावित इलाकों की समस्याओं का स्थाई समाधान किया जाए ताकि इस भीषण गर्मी में आम जनता को राहत मिल सके। जलकल विभाग के एई अजीत सिंह ने बताया कि मामले को दिखवाकर समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed