{"_id":"66e4d8b35b47c9c04d06a20d","slug":"water-level-of-rivers-rises-erosion-begins-alert-bareilly-news-c-4-1-bly1039-480329-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नदियों का जल स्तर बढ़ा, कटान शुरू, अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नदियों का जल स्तर बढ़ा, कटान शुरू, अलर्ट
विज्ञापन
हल्द्वानी गोला बैराज काठगोदाम से 75,834 क्यूसेक पानी छोड़ा, शनिवार तक बन सकती है बाढ़ की स्थिति
मीरगंज। दो दिन से हो रही लगातार बारिश से नदियों का जल स्तर बढ़ने लगा है। पानी के तेज बहाव से जगह-जगह कटान शुरू हो गया है।
हल्द्वानी गोला बैराज काठगोदाम से 75,834 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बहगुल नदी एवं कुल्ली नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे धर्मपुरा, बसई, सुल्तानपुर, दुनका, भमोरा, बफरी अब्दुलनबीपुर, जुन्हाई आदि गांवों में भूमि का कटान शुरू हो गया है। देर रात तक बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती हैं। वहीं, रामगंगा, भाखड़ा, पीलाखार नदियों का भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
बाढ़ चौकियां सक्रिय
गोरा हेमराजपुर, लभेड़ा दुर्गा प्रसाद, करौरा अम्बरपुर आदि गांवों में भी कटान शुरू हो गया है। तहसीलदार मीरगंज डाॅ. विशाल कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। अगर, किसी तरह की दिक्कत आती है तो प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। संवाद