फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Water level of Ramganga will reach warning level in 48 hours, alert issued

Bareilly News: 48 घंटे में चेतावनी स्तर तक पहुंच जाएगा रामगंगा का जलस्तर, अलर्ट जारी

Sat, 14 Sep 2024 06:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Water level of Ramganga will reach warning level in 48 hours, alert issued
- किच्छा से 75 हजार क्यूसेक छोड़ा पानी, 161 मीटर पर पहुंचा जलस्तर
विज्ञापन


बरेली। नैनीताल, उधमसिंह नगर और बरेली में करीब 72 घंटे से जारी भारी बारिश से अगले 48 घंटे में रामगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने की आशंका है। बाढ़ खंड विभाग ने संभावित खतरे का अनुमान जताते हुए नदियों के किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट जारी किया है।
बाढ़ खंड विभाग के मुताबिक किच्छा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को गोला बैराज से किच्छा नदी में करीब 75,000 क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। किच्छा नदी, पश्चिमी बहगुल नदी के किनारे के गांवों में बाढ़ की संभावना है। रामगंगा नदी में समाहित होने वाली खो नदी में 33,000 क्यूसेक, कोसी नदी में 50,000 क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रहा है। फिलहाल तटबंध सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

बारिश जारी रही तो अगले दो दिन में रामगंगा का जलस्तर 162 मीटर से ज्यादा हो सकता है। फिलहाज जलस्तर 161 मीटर है। बहेड़ी, मीरगंज, सदर, आंवला, नबावगंज, फरीदपुर से प्रवाहित नदी के किनारे स्थित गांवों की बाढ़ चौकियां सक्रिय हो गई हैं। निगरानी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


161.5 मीटर पहुंचने पर गांवों में पहुंचेगा पानी
अधिशासी अभियंता ने बताया कि कि रामगंगा नदी का जलस्तर 161.5 मीटर पहुंचने पर तटवर्ती गांवों में नदी का पानी घुस सकता है। इसे देखते हुए संबंधित ग्राम पंचायतों को भी अलर्ट भेज जारी कर दिया गया है। प्रधान और जिम्मेदार नागरिकों से संपर्क कर गांव में पानी का प्रवेश होते ही तत्काल सूचना देने के लिए कहा है। बच्चे, बुजुर्ग और युवा किसी को भी नदी की ओर न जाने की अपील की है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed