फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Water increased in the areas of the city adjacent to the Qila river, people kept awake throughout the night

किला नदी से सटे शहर के इलाकों में बढ़ा पानी, रात भर जागते रहे लोग

Thu, 21 Oct 2021 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Water increased in the areas of the city adjacent to the Qila river, people kept awake throughout the night
रामगंगा रोड पर गड्डे।
प्रशासन ने कराई मुनादी- बढ़ रहा है जलस्तर, सतर्क रहें लोग
विज्ञापन

नदी के तटवर्ती रिहायशी इलाकों में पहुंचे सभी थाना प्रभारी
बरेली। भारी बारिश के बाद मीरगंज, फरीदपुर और बहेड़ी के सैकडंों गांवों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। बरेली शहर की सीमा में बह रही किला और नकटिया नदी का भी जलस्तर बढ़ने की आशंका है। बुधवार देर शाम थाना प्रभारियों ने जिला प्रशासन के निर्देश पर मुनादी कराकर लोगों को नदी किनारे न जाने की हिदायत दी। साथ ही, नदी का जलस्तर बढ़ने पर तत्काल सूचना देने को कहा है।
किला और नकटिया नदी शहर के किला, कैंट, सुभाषनगर, बाकरगंज आदि इलाकों से होकर गुजरती हैं। रामगंगा भी शहर से सटकर बह रही है। बुधवार को कोसी और रामगंगा में करीब एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बरेली की तीन तहसीलों मीरगंज, बहेड़ी और फरीदपुर के सैकड़ों गांवों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं।
विज्ञापन

देर शाम निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और एसएसपी ने बरेली शहर से गुजर रही किला, नकटिया नदी के पास के इलाकों में पुलिस से मुनादी कराई। किला छावनी के पार्षद नत्थू लाल राठौर ने बताया कि शाम को किला पुलिस क्षेत्र में पहुंची थी। उसने नदी के किनारे बसे लोगों से सतर्क रहने को कहा है। संभव हो तो कुछ दिन के लिए कहीं और बसने का भी सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी रात में बढ़ा पानी तो बाहर निकले लोग
मुनादी कराए जाने के बाद से किला छावनी और नदी किनारे रहने वाले लोगों में नदी का जलस्तर बढ़ने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। आधी रात को किला नदी का जलस्तर और बहाव कुछ बढ़ गया तो वहां के लोग अलर्ट हो गए। तमाम लोग घरों से बाहर निकल आए और आसपास के लोगों को जगाकर हिदायत देते रहे।

बार-बार देखते रहे नदी का जलस्तर
किला छावनी में रहने वाले राशिद, शौकत अली, इरफान, यासीन रजा समेत अन्य लोगों ने बताया कि नदी का पानी बढ़ने से उन लोगों की चिंता बढ़ गई है। उनके घर नदी के बिल्कुल किनारे पर हैं। इस वजह से वे लोग पूरी रात जागकर नदी के जलस्तर की निगरानी करेंगे ताकि खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी खतरे में पड़ने से बचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed