फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Warning of action for not vacating government accommodation, notice issued

Bareilly News: राजकीय आवास खाली न करने पर कार्रवाई की चेतावनी, नोटिस जारी

Wed, 10 Jun 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Warning of action for not vacating government accommodation, notice issued
बरेली। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की कॉलोनियों में अवैध तरीके से रहने वाले पुलिस व अन्य विभागों के चार कर्मियों को सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि यदि आवास बुधवार तक खाली नहीं किए जाते हैं तो कब्जेदारों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी और आवासों को बलपूर्वक खाली कराया जाएगा। चार कालोनियों पर मेरठ, मथुरा, शाहजहांपुर और बदायूं में तैनात कर्मियों का कब्जा मिला है।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट व प्रभारी अधिकारी (नजारत) राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि राजेंद्र स्थित पीडब्ल्यूडी कालोनी के टाईप-3 के आवास संख्या-4 में शाहजहांपुर में तैनात पुलिस विभाग की उपनिरीक्षक किरन पाल अनाधिकृत रूप से काबिज हैं। इसी तरह, आवास संख्या-5 में बदायूं में तैनात पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक विदेश शर्मा का कब्जा है। टाईप-2 के आवास संख्या-23/6 में चतुर्थ वाहिनी विशेष सुरक्षा बल मथुरा में तैनात कांस्टेबल मीनाक्षी शर्मा काबिज पाई गई हैं। आवास संख्या-39/3 पर प्रशासनिक अधिकारी शेखर चंद्र बिष्ट का अनाधिकृत कब्जा मिला है। इनकी वर्तमान में तैनाती कार्यालय उप गन्ना आयुक्त मेरठ में है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इन चारों लोगों को 10 जून तक आवास खाली करने के लिए नोटिस दिए गए हैं। अगर आवास खाली नहीं किया जाता है तो इनके खिलाफ राजकीय संपत्ति पर अनाधिकृत कब्जा करने का अभियोग पंजीकृत कराते हुए बलपूर्वक आवासों को खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed