{"_id":"681b221a2084488375076f7f","slug":"war-mock-drill-jamaat-raza-e-mustafa-appeals-to-the-people-in-bareilly-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mock Drill: 'ब्लैक आउट ड्रिल का पालन करें लोग...' दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन जमात रजा-ए-मुस्तफा की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mock Drill: 'ब्लैक आउट ड्रिल का पालन करें लोग...' दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन जमात रजा-ए-मुस्तफा की अपील
Wed, 07 May 2025 02:35 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 07 May 2025 02:35 PM IST
सार
जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान ने कहा कि ब्लैक आउट एक्शन प्लान नागरिक सुरक्षा तैयारियों का महत्वपूर्ण अंग है। देशवासियों से अपील की है कि मॉक ड्रिल का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
आला हजरत दरगाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हवाई हमले के दौरान अपना और अपने लोगों का कैसे बचाव करें... इसके लिए बरेली जिला प्रशासन बुधवार को पूरे जिले में 10 मिनट के लिए ब्लैक आउट करेगा। रात में ठीक आठ बजे सायरन बजेगा। इसके बाद जिलेभर में ब्लैक आउट हो जाएगा। इस मॉक ड्रिल को लेकर जहां पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर ली हैं, वहीं दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन जमात रजा-ए-मुस्तफा से लोगों से सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन
जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान (फरमान मियां) ने बताया कि सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल एक ऐसा अभ्यास होता है, जिसमें वास्तविक परिस्थितियों की तरह ही हवाई हमले के सायरन बजाये जाते हैं। शहरों में ब्लैकआउट (बिजली गुल) किया जाता है। नागरिकों को सुरक्षित जगह ले जाया जाता है। इमरजेंसी टीमें अपनी भूमिका निभाती हैं। इसका मकसद नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना और आपदा के समय घबराहट, भ्रम और नुकसान को कम करना होता है। फरमान मियां ने कहा कि ब्लैक आउट एक्शन प्लान नागरिक सुरक्षा तैयारियों का महत्वपूर्ण अंग है। देशवासियों से अपील की है कि मॉक ड्रिल का लोग सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
सायरन बजते ही करें ये काम
1. घरों की सारी लाइटें बंद करना है।
2. घरों के पर्दे अच्छी तरह खींचना है।
3. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, लैपटॉप इत्यादि बंद करना है |
4. अगर अलर्ट आता है कि निकलना है, तो हमें बिना घबराहट सतर्कता से सुरक्षित जगह की ओर बढ़ना है |
5. बुजुर्गों और बच्चों को सहारा देना है और उनकी मदद करना |
फरमान मियां ने कहा कि आपातकालीन या विपरीत परिस्थितियों के दौरान शांत और तैयार रहना राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए लोग घबराएं नहीं। ब्लैक आउट एक्शन मॉक ड्रिल का पालन कर एकजुटता का संदेश दें।
विज्ञापन