{"_id":"2de4253679c6457a09184703b799a1f9","slug":"wajid-ali-shah-objected-to-the-logo-of-the-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाजिद अली शाह फेस्टिवल के लोगो पर आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाजिद अली शाह फेस्टिवल के लोगो पर आपत्ति
बरेली
Updated Mon, 15 Feb 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उत्तर प्रदेश टूरिज्म डिपार्टमेंट की ओर से लखनऊ में कराए जा रहे वाजिद अली शाह फेस्टिवल के लोगो में बनाए गए राधा कृष्ण के चित्र का भाजपा ने कड़ा विरोध किया है। इस मुद्दे को भाजपा सोमवार को विधानसभा में उठाएगी।
लखनऊ में यह फेस्टिवल रविवार को हुआ। इसके आमंत्रण पत्र पर उत्तर प्रदेश टूरिज्म डिपार्टमेंट की ओर से जो लोगो लगाया गया है। उसमें राधा कृष्ण का एक चित्र लोगो के रूप में इस्तेमाल किया गया है। हाथ में कमल का फूल थामी राधा का चित्र आपत्तिजनक कहा जा रहा है। इसका विरोध करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने इसे भारतीय सभ्यता और आस्था पर करारी चोट बताया है। उन्होंने कहा है कि सोची समझी साजिश के तहत प्रदेश सरकार ने बहुसंख्यक समाज की आस्था पर इस तरह से चोट की है ताकि एक वर्ग विशेष खुश हो जाए। धर्मपाल ने बताया कि सोमवार को नेता विधान मंडल दल की ओर से यह मामला विधानसभा में उठाया जाएगा। अगर प्रदेश सरकार ने इसके लिए गलती मानते हुए बहुसंख्यक समाज से माफी नहीं मांगी तो भाजपा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से तुष्टिकरण पर आमादा है और पहले भी इस तरह से बहुसंख्यक समाज की आस्थाओं पर चोट की जा चुकी हैं।