फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Waiting in trains going to Jammu and Katra

Bareilly News: जम्मू और कटरा तक जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग

Sun, 23 Apr 2023 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 23 Apr 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Waiting in trains going to Jammu and Katra
बरेली। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने में अभी कुछ समय है, लेकिन लोगों ने तैयारियां अभी से कर ली हैं। ट्रेनों में आरक्षित टिकट बुक कराए जा रहे हैं। ज्यादा मारामारी माता वैष्णाे देवी के दर्शन के लिए जाने वाली ट्रेनों में है। बरेली होकर जम्मू और कटरा तक जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे। इन ट्रेनों में जून के पहले सप्ताह तक वेटिंग है।
विज्ञापन

बरेली होते हुए माता वैष्णो देवी के लिए अर्चना एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, लोहित एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस समेत 11 ट्रेनें चलती हैं। इनमें ज्यादातर ट्रेनें सप्ताह में एक, दो और तीन दिन हैं। अगले माह पहले सप्ताह पांच मई को 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 23, एसी थ्री में नौ और एसी वन में पांच वेटिंग हैं। 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस के स्लीपर में 37, एसी थ्री में 19 और एसी वन में दो वेटिंग हैं। 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस, 15655 कामाख्या एक्सप्रेस, 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस में भी यही हाल है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के दबाव के चलते 24 अप्रैल से आठ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। यह भी नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed