फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Waiting for license to operate Apheresis machine

Bareilly News: एफरेसिस मशीन संचालन के लिए लाइसेंस का इंतजार

Thu, 14 Aug 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Waiting for license to operate Apheresis machine
बरेली। बारिश में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से मलेरिया मरीज बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 987 मरीज मिले हैं। अब डेंगू के मरीज बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इधर, लाइसेंस के अभाव में एफरेसिस मशीन का संचालन शुरू न होने से प्लेटलेट्स की किल्लत का सामना मरीज करेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल ब्लड बैंक में पिछले वर्ष अक्तूबर में ही एफरेसिस मशीन शासन ने भेज दी थी, ताकि एक ही डोनर से मरीज की जरूरत के अनुसार प्लेटलेट्स लिया जा सके। यह मशीन अब तक इंस्टाॅल नहीं हो सकी है। मशीन के लिए अलग कक्ष तो बना पर मशीन पेइंग वार्ड में ही पड़ी है।
विज्ञापन

बता दें कि करीब दो वर्ष पूर्व डेंगू के एक हजार से ज्यादा मरीज मिलने पर सरकारी और निजी अस्पतालों में प्लेटलेट्स मिलना मुश्किल था। लोग दो-तीन दिन तक ब्लड बैंक के चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. अमित दिनकर के जल्द लाइसेंस मिलने का उम्मीद है। कहा कि जैसे ही अनुमति मिलेगी, मशीन इंस्टॉल हो जाएगी। बताया कि एफरेसिस मशीन से सिंगल डोनर प्लेटलेट्स विधि से एक ही व्यक्ति के मरीज को जरूरत के अनुसार प्लेटलेट्स दी जाती है। पहले इसके लिए कई डोनर की आवश्यकता होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed