{"_id":"61bf7f4a76fec95c286884f3","slug":"voting-on-vacant-seats-of-pradhan-gram-panchayat-members-today-bareilly-news-bly469748739","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान-ग्राम पंचायत सदस्यों की खाली सीटों पर मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान-ग्राम पंचायत सदस्यों की खाली सीटों पर मतदान आज
विज्ञापन
Neta Ji
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में 106 सीटें खाली हैं, रविवार शाम पहुंच गईं पोलिंग पार्टियां
बरेली। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों की 106 खाली सीटों पर सोमवार को मतदान किया जाएगा।
जिले में भोजीपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत करमपुर चौधरी, बिथरी के अडूपुरा जागीर और फरीदपुर के गोविंदपुर गांव में प्रधान के पद खाली है। इसके साथ ही सभी 15 ब्लॉक में अलग-अलग ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्य के पद भी खाली चल रहे हैं। इन ग्राम पंचायतों में चुनाव के लिए बीते दिनों अधिसूचना जारी होने के बाद 12 दिसंबर को नामांकन भरवाने का काम शुरू किया गया था। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के लिए समय देने के बाद शेष बचे उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिह्नों का आवंटन भी कर दिया गया। रविवार देर शाम पोलिंग पार्टियां भी पहुंच गईं। चाक-चौबंद इंतजाम के बीच सोमवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू किया जाएगा। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो सके, इसके लिए सभी जगह पर्याप्त फोर्स भी भेजी गई है। जिला पंचायतीराज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इन सभी जगह अलग-अलग कारणों से पद रिक्त चल रहे थे। सोमवार को यहां मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जगह पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।