{"_id":"695b73e8c721f102c3065aea","slug":"voting-for-the-bar-association-elections-in-bareilly-2026-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली बार चुनाव: अधिवक्ताओं में दिखा उत्साह, फर्जी वोटिंग के आरोपों के बीच पड़े 2428 वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली बार चुनाव: अधिवक्ताओं में दिखा उत्साह, फर्जी वोटिंग के आरोपों के बीच पड़े 2428 वोट
Mon, 05 Jan 2026 01:57 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:57 PM IST
सार
बरेली बार एसोसिएशन के द्विवर्षीय चुनाव के लिए सोमवार को सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। अधिवक्ताओं में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। मतदान के लिए लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन
मतदान के लिए कतार में लगे अधिवक्ता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली बार एसोसिएशन के 11 पदों पर द्विवर्षीय चुनाव के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। फर्जी वोटिंग के आरोपों के बीच बार में पंजीकृत 2736 अधिवक्ताओं में से 2428 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष और सचिव पद पर कांटे का मुकाबला हुआ। मंगलवार को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बरेली बार एसोसिएशन में चुनाव में इस बार मौजूदा अध्यक्ष मनोज कुमार हरित व सचिव दीपक पांडेय समेत 80 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। बार सभागार में मतदान सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक और फिर दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक कराया गया। सुबह के समय कम संख्या में मतदान हुआ, लेकिन दूसरे चरण में कतारें लग गईं।
विज्ञापन
इस दौरान मतदान करने पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता खालिद जीलानी का वोट किसी अन्य ने डाल दिया। जीलानी वोट डालने पहुंचे तो उनको इसका पता लगा। उन्होंने निर्वाचन मंडल पदाधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद उनके लिए टेंडर वोट जारी किया गया।
विज्ञापन
जीलानी का कहना है कि उनके 35 साल के वकालत कैरियर में ऐसा पहली बार हुआ है कि उनका फर्जी वोट डाल दिया गया। मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग की शिकायत को लेकर दो-तीन बार हंगामे की स्थिति भी बनी। मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव जयपति ने बताया कि मतदान पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण हुआ है। एक अधिवक्ता का फर्जी वोट डाले जाने की शिकायत आई है। जांच कराई जा रही है।
दीपक को गौरव और हरित को ज्वाला ने दी टक्कर
मौजूदा अध्यक्ष मनोज कुमार हरित को ज्वाला प्रसाद गंगवार और पूर्व बार अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने कड़ी टक्कर दी है। अध्यक्ष पद पर अन्य प्रत्याशियों में अजय कुमार, अमित बिसारिया और रविंद्र कुमार सिंह चौहान भी मुकाबले को रोचक बनाते रहे। दूसरी ओर सचिव पद पर दीपक पांडेय को अपने प्रतिद्विंदी गौरव राठौर से कड़ी टक्कर मिली है। सचिव पद पर शंकर कुमार सक्सेना और वीरेंद्र पाल गुप्ता ने भी वोट बैंक में खूब सेंधमारी की है।
दांव पेंच और शक्ति प्रदर्शन से भी नहीं चूके प्रत्याशी- मतदान के दौरान भी सोमवार को प्रत्याशी और उनके समर्थक चुनाव परिणाम अपने पक्ष में करने के लिए दांव-पेचों का सहारा लेते रहे। इस दौरान प्रत्याशियों ने बार परिसर के बाहर शक्ति प्रदर्शन भी किया। अध्यक्ष और सचिव पदों के प्रत्याशी और उनके समर्थक शाम पांच बजे तक डटे रहे। शक्ति प्रदर्शन और जुलूस निकालने को लेकर कई बार चुनाव मंडल पदाधिकारियों ने प्रत्याशी व समर्थकों को चेतावनी जारी की।
मतदान के लिए जुटे अधिवक्ता
- फोटो : संवाद
मतदान केंद्र के बाहर प्रचार पर निर्वाचन मंडल ने चेताया
प्रत्याशी और उनके समर्थक बार भवन स्थित मतदान केंद्र के बाहर चुनाव प्रचार करने से भी नहीं चूके। मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव जयपति ने शनिवार को ही प्रत्याशियों को चेता दिया था कि नियमों और आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए। इस दौरान बार भवन के आसपास से होर्डिंग्स भी हटवाए गए, लेकिन सोमवार को मतदान के दौरान बार भवन के बाहर चुनाव प्रचार में प्रत्याशी व समर्थक ताकत झोंके रहे। इसको लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी को चेतावनी जारी करने पड़ी।
हवा में उड़ाए पंफलेट, चुनाव प्रचार सामग्री से पटीं सड़कें
मतदान के दौरान बार भवन के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक चुनाव सामग्री और पंफलेट हवा में उड़ाते नजर आए। इस दौरान बार भवन के बाहर की सड़क चुनाव प्रचार सामग्री से पट गई। दो से शाम 4:30 बजे दूसरे चरण में चुनाव के दौरान बार भवन के बाहर माहौल गरम रहा। कई बार फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा की स्थिति भी बनी। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।