फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Voting for Bar Association elections today, tight security arrangements

बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Mon, 20 Dec 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Voting for Bar Association elections today, tight security arrangements
demo photo - फोटो : demo pic
अध्यक्ष पद के पांच और सचिव के लिए सात उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
विज्ञापन

सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा मतदान
शस्त्र लेकर आने की अनुमति नहीं, मंगलवार को मतगणना
बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए पांच और सचिव के लिए सात अधिवक्ताओं के बीच मुकाबला होगा। मतदान सुबह 9:30 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। दोपहर में डेढ़ से दो बजे तक भोजनावकाश रहेगा। मंगलवार को मतगणना होगी। मतदान और मतगणना के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।
बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए श्यामा नंदन सिंह गंगवार, शशिकांत शर्मा, अनिल कुमार द्विवेदी, अरविंद कुमार और मोतीराम मौर्य चुनाव मैदान में हैं। वहीं, सचिव पद पर वीपी ध्यानी, शेर सिंह, अजय शर्मा, शशिकांत तिवारी, संजय कुमार वर्मा, धर्मवीर गुप्ता और मोहम्मद असलम चुनाव लड़ रहे हैं। अध्यक्ष पद के दावेदारों में अनिल द्विवेदी एक बार अध्यक्ष रह चुके हैं। अरविंद श्रीवास्तव और मोतीराम मौर्य पूर्व में अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन जीत नहीं सके। वहीं, शशिकांत शर्मा और श्यामा नंदन सिंह गंगवार पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। सचिव के दावेदारों में शामिल वीपी ध्यानी मौजूदा सचिव और शेर सिंह मौजूदा उपाध्यक्ष हैं। अजय शर्मा, संजय कुमार वर्मा, धर्मवीर गुप्ता और मोहम्मद असलम भी पहले चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन शशिकांत तिवारी पहली बार मैदान में हैं।
विज्ञापन


मतदाता
पुरुष : 2056
महिला : 140

मतदान के लिए नियम
- बार काउंसिल की ओर से जारी मतदाता पहचान पत्र साथ लाना होगा।
- मतदान के दौरान किसी भी प्रत्याशी को चुनाव प्रचार की अनुमति नहीं होगी।
- मतदान परिसर के सौ मीटर के दायरे में शस्त्र लाने पर भी पाबंदी है।
- मतगणना स्थल पर भी शस्त्र लेकर जाने की अनुमति नहीं

प्रमुख पदों के उम्मीदवार
वरिष्ठ उपाध्यक्ष : विजय शर्मा, योगेश गिरि गोस्वामी, उदयवीर सिंह, अजय कुमार निम, राकेश श्रीवास्तव।
उपाध्यक्ष : स्वतंत्र पाठक, अमित सिंह, विजयपाल, अमित सक्सेना, अनुपम अग्रवाल।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष : अनुज गंगवार, ललित सिंह।
कोषाध्यक्ष : जयपाल सिंह, सुनील सिंह नेगी, दीपक पांडे।

नैतिक मूल्याें को बचाने की जरूरत : घनश्याम शर्मा
मौजूदा अध्यक्ष घनश्याम शर्मा बताते हैं कि वह 15 साल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं। इस बार उन्होंने नये लोगों को आगे बढ़ने का मौका दिया है। कहा कि समाज में हर क्षेत्र में नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है और उसका असर यहां भी दिखाई दे रहा है। पहले हमारे वरिष्ठ बहुत काबिल होते थे और दूर-दूर तक मुकदमा लड़ने जाते थे लेकिन अब इसमें कमी आई है। जूनियर वकीलों को अपने वरिष्ठों से काम करना सीखना चाहिए ताकि वे आगे बढ़ें और बार का नाम रोशन करें। नई टीम से उम्मीद करता हूं कि वे सकारात्मक ऊर्जा से काम करेंगे और अच्छी परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष
श्यामा नंदन सिंह गंगवार
फौजदारी
शशिकांत शर्मा
फौजदारी
अनिल कुमार द्विवेदी
फौजदारी
अरविंद कुमार
फौजदारी
मोतीराम मौर्य
फौजदारी

सचिव
वीपी ध्यानी
फौजदारी
शेर सिंह
फौजदारी
अजय शर्मा
फौजदारी
शशिकांत तिवारी
दीवानी
संजय कुमार वर्मा
फौजदारी
धर्मवीर गुप्ता
फौजदारी
मोहम्मद असलम
फौजदारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed