फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Voters are missing their grandmothers during the SIR campaign in Bareilly

SIR: एसआईआर अभियान में मतदाताओं को याद आ रहीं नानी-दादी, महिलाएं लगा रहीं मायके की दौड़

Mon, 23 Feb 2026 02:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Feb 2026 02:05 PM IST
सार

बरेली जिले में जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, उन्हें मतदाता बने रहने के लिए अपनी दादा और नानी की याद रही है। ऐसे तमाम लोग मूल निवास स्थान की मतदाता सूची से जुड़ाव तलाश रहे हैं। 

विज्ञापन
Voters are missing their grandmothers during the SIR campaign in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर रविवार को बूथों पर खासी गहमागहमी रही। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज बूथ पर नो मैपिंग का नोटिस लिए मोहम्मद जावेद मिले। बताया कि पहले वह काजी टोला में रहते थे, पर वहां की मतदाता सूची में उनका नाम नहीं था। ऐसे में उन्होंने वर्ष 2003 की मतदाता सूची से तलाशकर ननिहाल पक्ष का लिंक दिया है। सूफी टोला के सलीम ने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में उनका तो नहीं, पर उनकी दादी का नाम था। बीएलओ को इस संबंध में साक्ष्य दिया है।

विज्ञापन


सूफी टोला की ही आयशा बेगम वर्ष 2003 की मतदाता सूची से जुड़ाव तलाशने के लिए मायके की दौड़ लगा रही हैं। रबड़ी टोला के अतीक अहमद ने बताया कि बेटे का वोट बनवाने के लिए फॉर्म छह भरा था, लेकिन ड्रॉफ्ट सूची में उसका नाम नहीं आया है। ये मामले तो महज बानगी हैं, असल में 2,20,711 लोगों का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से जुड़ाव नहीं मिल पा रहा हैं। 3,58,387 मतदाताओं के विवरण में अशुद्धियां हैं।
विज्ञापन


माता-पिता और बच्चों की आयु में 50 वर्ष का अंतर 
प्राथमिक विद्यालय बालजती प्रथम में दोपहर 12:30 बजे मिले इंतसार हुसैन ने बताया कि ड्राफ्ट सूची में उनका नाम गलत हो गया है। बेटियों के विवरण में भी पिता का नाम गलत है। वासिद उल्ला खान के उपनाम भी त्रुटि है। पिता-पुत्र की आयु में 50 वर्ष से ज्यादा का अंतर दर्शाकर आवेदकों को नोटिस जारी हुए हैं। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के बूथ 216 पर सूफी टोला के सलीम खान बेटे मजहर और बेटी नेहा के साथ पहुंचे थे। इनको मिले नोटिसों में माता-पिता और बच्चों की आयु में 50 वर्ष से अधिक का अंतर दिखाया गया है। मोहम्मद जावेद भी वर्ष 2003 की मतदाता सूची से जुड़ाव का प्रमाण नहीं दे पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधार संशोधन में छूट रहे पसीने
प्राथमिक विद्यालय बालजती प्रथम पर मिले नवादा शेखान निवासी रामकरन लाल मौर्य ने बताया कि बहू का नया वोट बनवाना है। उसके आधार कार्ड पर मायके का पता दर्ज है। संशोधन कराने के लिए उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। आधार केंद्र पर कई बार लंबी लाइन में लगे। पत्नी रिया सैनी का वोट बनवाने के लिए बूथ पर आए नवादा शेखान के विकास बाबू ने बताया कि आधार केंद्र से वह सीधे बूथ पर आए हैं। आधार संशोधन के लिए वहां कई दिन लाइन में लगना पड़ा।

नोटिस तामील कराने में परेशान हो रहे बीएलओ
बूथ संख्या 217 की बीएलओ पूजा सविता ने बताया कि मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में सूफी टोला, रबड़ी टोला, काजी टोला के 17 बूथ हैं। आवेदकों को जो नोटिस जारी हुए हैं, उन पर संबंधित के पिता का नाम नहीं है, न ही कोई मोबाइल नंबर लिखा है। ऐसे में नोटिस तामील कराने के लिए संबंधित व्यक्ति की खोज में कई घरों की कुंडी बजानी पड़ रही है। कई बार एक नाम के कई व्यक्ति भी मिल जाते हैं। ऐसे में नोटिस तामील करवाना मुश्किल हो रहा है।

वर्ष 2003 की मतदाता सूची की त्रुटियों से भी जूझ रहे लोग
भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में भाग संख्या-41 की वर्ष 2003 की मतदाता सूची में राजीव कुमार की आयु 42 वर्ष, उनकी पत्नी प्रीता की उम्र 40 वर्ष दर्ज है। उनकी बेटी नम्रता की आयु भी 40 साल दर्ज है। एसआईआर के बाद ड्रॉफ्ट मतदाता सूची में नम्रता की आयु 44 वर्ष दर्ज हुई है। इसके लिए उन्हें आयु का प्रमाणपत्र देना पड़ा। आयु प्रमाणपत्र के लिए जिनके पास शैक्षिक दस्तावेज नहीं हैं, वह तहसील की दौड़ लगा रहे हैं।

84 लोगों ने मतदाता बनने के लिए भरा फॉर्म
रिठौरा में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत नए वोट बनाने के लिए दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज, नगर पंचायत कार्यालय और प्राथमिक विद्यालय रिठौरा में रविवार को बूथ लगाए गए। सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक 84 लोगो ने मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरा। राजस्व निरीक्षक जगदीश गंगवार व सुपरवाइजर दिनेश कुमार सिंह ने बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ वर्षा गुप्ता, हिरदेश यादव आदि मौजूद रहे।

बरेली में मतदाताओं के आंकड़े 

  • 26,91,067 मतदाताओं की बनी ड्रॉफ्ट सूची
  • 3,58,387 मतदाताओं के विवरण में अशुद्धियां
  • 2,20,711 मतदाताओं को नो मैपिंग के नोटिस जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed