{"_id":"6649b9da3bc53bb4b406fa19","slug":"vomiting-diarrhea-and-dehydration-patients-increased-in-bareilly-district-hospital-2024-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में हालत खराब: बरेली के जिला अस्पताल की ओपीडी में उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में हालत खराब: बरेली के जिला अस्पताल की ओपीडी में उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़े
Sun, 19 May 2024 02:05 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 May 2024 02:05 PM IST
सार
बरेली में भीषण गर्मी के बीच मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल और 300 बेड अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की कतार लग रही है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। ऐसे मौसम में जरा सी लापरवाही से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। शनिवार को जिला अस्पताल और 300 बेड अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की कतार लगी नजर आई। इनमें ज्यादातर उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन की चपेट में आने वाले थे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में दोपहर डेढ़ बजे तक 11 सौ पर्चे बने। इसमें से चार सौ मरीज फिजिशियन को दिखाने के लिए पहुंचे थे। ज्यादातर तेज बुखार, उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन, डायरिया की चपेट में रहे। जिन्हें दवाएं दी गईं। त्वचा और नेत्र रोग की ओपीडी में भी कतार रही।
विज्ञापन
वहीं, बच्चा वार्ड में चार बच्चों के डिस्चार्ज होने के बाद अब 27 डायरिया पीड़ित बच्चे भर्ती हैं। कई बच्चों के शरीर पर चकत्ते, फुंसी की समस्या दिखी। 300 बेड अस्पताल में भी करीब पांच सौ मरीज पहुंचे। इनमें नेत्र रोग संबंधी 80 मरीज, फिजिशियन के पास 128, दंत रोग की ओपीडी में 30 और 268 मरीज एआरवी लगवाने पहुंचे थे। जिन्हें दवाओं के साथ बचाव के उपाय बताए गए।
विज्ञापन
केबल हुआ दुरुस्त, बनने लगे क्यूआर कोड
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में बीते दो दिन से इंटरनेट केबल खराब थी। शनिवार को केबल दुरुस्त होने के बाद क्यूआर कोड जारी होने से मरीजों को राहत मिली। दोपहर दो बजे तक 136 मरीजों के सैंपल के क्यूआर कोड बने।
गर्मी से बचाव के उपाय
- दोपहर में ज्यादा देर धूप में रहने से बचें।
- धूप में रहने पर सिर को ढंककर ही रखें।
- डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए पानी पिएं।
- सिर चकराने, बीमार होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में बीते दो दिन से इंटरनेट केबल खराब थी। शनिवार को केबल दुरुस्त होने के बाद क्यूआर कोड जारी होने से मरीजों को राहत मिली। दोपहर दो बजे तक 136 मरीजों के सैंपल के क्यूआर कोड बने।
गर्मी से बचाव के उपाय
- दोपहर में ज्यादा देर धूप में रहने से बचें।
- धूप में रहने पर सिर को ढंककर ही रखें।
- डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए पानी पिएं।
- सिर चकराने, बीमार होने पर डॉक्टर को दिखाएं।