फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Volunteers played Holi in Phag Mahotsav

Bareilly News: फाग महोत्सव में स्वयंसेवकों ने खेली होली

Sun, 24 Mar 2024 05:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 24 Mar 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Volunteers played Holi in Phag Mahotsav
आंवला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में होली के उपलक्ष्य में फाग उत्सव मनाया गया। संघ कार्यकर्ताओं ने यहां फूलों के साथ अबीर और गुलाल से होली खेली।
विज्ञापन

भगवा ध्वज के नीचे सभी ने देशभक्ति का संकल्प लेते हुए सामूहिक रूप से संघ प्रार्थना की। फाग गीतों पर स्वयंसेवक देर तक झूमते रहे। वहीं, नगर के एक विद्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां पर जिला प्रचारक धर्मेंद्र कुमार, अंकुर अग्रवाल, गौरवित खंडेलवाल, विपिन सिंह, सुनील गुप्ता, वीर सिंह, उषा सतीजा, मीना मौर्य, आरती यादव, सरिता गुप्ता, कुसुम लता, कीर्ति कश्यप आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

----------
गले लगकर दीं होली की शुभकामनाएं
फरीदपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शनिवार को नगर संघ चालक के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां होली गीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय कलाकार भागीरथ और कमल ने गणेश और मां सरस्वती की वंदना से किया। दिव्या जीवन संघ के अशोक शर्मा ने होली गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। जिला संघ चालक महेश चौधरी, अनुज शुक्ला, अनुज पांडे, अमित सिंह, देवदत्त शर्मा, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बाल स्वयंसेवकों ने मनाया रंगोत्सव

बहेड़ी। मोहल्ला रामलीला में श्रीराम शाखा के बाल स्वयंसेवकों ने शनिवार को खेली होली। यहां जिला सेवा प्रमुख अशोक कुमार ने भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई। नगर कार्यवाह अनुज गुप्ता ने बलिदान दिवस के बारे में बताया। खंड नगर प्रचारक शरद कुमार ने होली के पर्व को परिवार के साथ मनाने का आग्रह किया। यहां शाखा के पालक सुरेश, नितिन अग्रवाल, संजीव श्रीवास्त, प्रो. विजय आदि उपस्थित रहे। मोहल्ला केशवपुरम स्थित आरएसएस कार्यालय के सभागार में भी होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। यहां मतभेद भुलाकर रंगों के इस पर्व को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। कुरीतियों के त्याग पर जोर दिया गया। यहां जिला संघ चालक आलोक गर्ग, पूर्व विधायक छत्रपाल गंगवार, अशोक गंगवार, रामेश्वर शर्मा, अजय जायसवाल आदि मौजूद रहे। नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने होली मनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed