{"_id":"5f022c6a8ebc3e43211c93e1","slug":"visit-parsakheda-industrial-area-sehgal-rages-on-officers-when-they-bump-into-bumpy-road-bareilly-news-bly4116375148","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया का दौराः ऊबड़खाबड़ सड़क पर लड़खड़ाए तो अफसरों पर भड़के सहगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया का दौराः ऊबड़खाबड़ सड़क पर लड़खड़ाए तो अफसरों पर भड़के सहगल
विज्ञापन
संतोष गंगवार का अभिवादन करते नवनीत सहगल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीसीडा अफसरों को किया तलब, नदारद मिले तो विभाग को लिखने को कहा
विज्ञापन
बरेली। परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में पौधरोपण करने पहुंचे नोडल अफसर नवनीत सहगल कार से उतरते ही उखड़ी सड़क के एक गड्डे में पैर फंसने से लड़खड़ा गए। सड़क की हालत देखकर भड़के सहगल ने पूछा- इसे कौन देखता है। बताया गया कि यूपीसीडा देखरेख करता है तो उन्होंने उसके अफसरों को बुलाने को कहा मगर यूपीसीडा का कोई अफसर मौजूद नहीं था। इस पर नाराज होकर सहगल ने यूपीसीडा को इस बारे में विभागीय पत्र लिखने का निर्देश दे दिया।
नवनीत सहगल को रविवार सुबह से शाम तक जिले में कई जगह पौधरोपण करना था। इसीलिए वह दोपहर करीब 12 बजे परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे थे। बारिश के बीच सहगल जैसे ही अपनी कार से उतरे, ऊबड़खाबड़ सड़क पर एक गड्ढे में पैर पड़ने से लड़खड़ा गए। नाराज हुए सहगल ने वहां मौजूद अफसरों से पूछा कि इस सड़क का रखरखाव करने की किसकी जिम्मेदारी है। जवाब में उन्हें बताया गया कि उद्यमी चूंकि नगर निगम को टैक्स देते हैं इसलिए नगर निगम भी कभी-कभी सड़क की मरम्मत करा देता है लेकिन असल में यह इंडस्ट्रियल एरिया यूपीसीडा का है। यूपीसीडा के अफसर तलब किए तो पता चला कि वे कार्यक्रम की सूचना दिए जाने के बावजूद नहीं आए हैं।
उद्यमियों ने बताया कि यूपीसीडा की लापरवाही से सड़कें काफी समय से बदहाल हैं। बजट मिलने के बावजूद अफसरों ने काम नहीं कराया। यह सुनकर भड़के सहगल ने यूपीसीडा के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए विभागीय पत्र लिखने को कहा। सहगल ने यहां आम के पौधे लगाने के बाद उद्यमियों को पौधरोपण का महत्व भी समझाया। इस मौके पर डीएम नीतिश कुमार, सीडीओ सीएम गर्ग, संयुक्त आयुक्त उद्योग आरआर गोयल, डीएफओ, उद्यमी घनश्याम खंडेलवाल, प्रेमबाबू शर्मा आदि मौजूद रहे।