फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Viral video of constable accusing police of taking bribe in Bareilly

Bareilly: 'मुहर लगाने के बदले भी दो हजार रुपये लेता है दीवान', सिपाही ने खोली थाने में रिश्वतखोरी की पोल

Sun, 03 Sep 2023 12:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Sep 2023 12:06 PM IST
सार

बरेली में एक सिपाही ने थाने में हो रहे भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी। सिपाही और होमगार्ड की बातचीत का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों सिरौली थाने के हेड कांस्टेबल पर वसूली करने का आरोप लगा रहे हैं।  

विज्ञापन
Viral video of constable accusing police of taking bribe in Bareilly
सिरौली थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र की नबावपुरा पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही और होमगार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दोनों थाने के एक हेड कांस्टेबल पर वसूली का आरोप लगा रहे हैं। थाने के इंस्पेक्टर के लिए भी अपशब्द कहे गए हैं। वीडियो की जांच सीओ आंवला को सौंपी गई है। 

विज्ञापन


रात में बनाए गए वीडियो में सिपाही और होमगार्ड बातचीत कर रहे हैं। 5:17 मिनट के वीडियो में वे कहते हैं कि सिरौली थाने का हेड कांस्टेबल (दीवान) यहां आने वालों से वसूली करता है। मुहर लगाने के बदले भी वह दो हजार रुपये लेता है। इंस्पेक्टर की जानकारी में भी यह सब है। वह भी रुपये बटोर रहे हैं। 

विज्ञापन

बार-बार दोहराते हैं रिश्वत की बात 

दोनों पुलिस द्वारा रिश्वत लेने की बात को बार-बार दोहराते हैं। मामले की शिकायत मंत्री से करने की बात कहते हैं। इंस्पेक्टर के लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली भी देते हैं। कई लोगों ने इस वीडियो को साझा किया है। 

दीवान पर वसूली का आरोप लगाते हुए वायरल हुए वीडियो की जांच सीओ आंवला को सौंपी गई है। चर्चा है कि हेड कांस्टेबल ने सिपाही की ड्यूटी उसकी मर्जी के बगैर लगा दी थी। इसको लेकर ही उसने वीडियो वायरल किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed