फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Viral video: Give three thousand rupees at Bhuta sub-center .. Take electric connection

वायरल वीडियो : भुता उपकेंद्र पर तीन हजार रुपये दो.. हाथों-हाथ बिजली का कनेक्शन लो

Mon, 14 Sep 2020 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Viral video: Give three thousand rupees at Bhuta sub-center .. Take electric connection
वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

उपभोक्ता से रिश्वत लेते संविदा कर्मचारी को वीडियो वायरल
विज्ञापन

एसडीओ ने संविदा कर्मी को हटाकर शुरू कराई जांच

भुता (बरेली)। भुता विद्युत उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर घोटाले की जांच अभी पूरी भी नहीं हो पाई कि एक और भ्रष्टाचार के मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक संविदाकर्मी ग्रामीण उपभोक्ता से तीन हजार रुपये कनेक्शन के नाम पर रिश्वत ले रहा है और हाथों हाथ खंभे से केबल जोड़ने की बात कह रहा है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद सीडीओ ने संविदाकर्मी को हटा दिया है और जांच शुरू करा दी है।
दो दिन पुराने बताए जा रहे वायरल वीडियो में फैजनगर का एक युवक बिजली कनेक्शन के लिए भुता विद्युत उपकेंद्र पहुंचता है। वहां बैठे संविदाकर्मी रामऔतार से वह एक कर्मचारी के बारे में पूछता है तो वह उसके वहां न होने के बात कहते हुए काम पूछता है। इस पर युवक बताता है कि वह घरेलू विद्युत कनेक्शन के लिए यहां आया है। संविदा कर्मी उससे सभी कागजात लाने के बारे में पूछता है, जिस पर युवक हामी भर देता है। फिर कनेक्शन के संविदा कर्मी उससे तीन हजार रुपये की मांग करता है। युवक उससे रसीद के बारे में पूछता है तो वह दो तीन दिन बाद मिलने की बात कहता है। इस पर युवक कहता है कि वह केबल ले जाकर खंभे से बिजली तो जुड़वा दे, जिस पर संविदा कर्मी केबल फ्री न मिलने की बात कहते हुए उससे खरीदकर लाने की बात कहता है। इसके बाद युवक 2500 रुपये देकर चला जाता है। मामले का वीडियो वायरल होने से विद्युत उपकेंद्र पर हड़कंप मच गया है। मामला को वीडियो वायरल होने के बाद सीडीओ ने संविदा कर्मचारी को हटाकर मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

जेई ने फोन उठाना बंद किया  

ट्रांसफार्मर घोटाले की गूंज शासन तक होने के बाद उपभोक्ताओं से कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली को वीडियो वायरल होने के बाद से भुता उपकेंद्र के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद जेई ने लोगों के फोन रिसीव करने बंद कर दिए हैं। वहीं उपभोक्ताओं का आरोप है कि जेई भी संविदा कर्मियों से मिले हुए हैं। उनकी शह पर ही यह पूरा गोरखधंधा उपकेंद्र पर चल रहा है। उनका कहना है कि जेई और संविदाकर्मी आपस में रिश्तेदार हैं। यही वजह है कि बार-बार शिकायत होने के बाद भी संविदाकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती। इससे पहले संविदा कर्मी रामऔतार के बहनोई पूर्व संविदा कर्मी नरेशपाल का नाम ट्रांसफार्मर घोटाले में सामने आया था। उसके खिलाफ जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया वीडियो वायरल होने के बाद संविदा कर्मी रामऔतार को विद्युत उपकेंद्र से हटा दिया गया है। वीडियो की जांच के बाद उसके विरुद्घ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - अनिल रावत, एसडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed