फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   VIP separate in meeting on Corona, councilors created ruckus

कोरोना पर बैठक में भी वीआईपी अलग, पार्षदों ने किया हंगामा

Sat, 04 Apr 2020 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
VIP separate in meeting on Corona, councilors created ruckus
हंगामा करते पार्षद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

टेंट में हो रही थी बैठक, पांच-छह लोगों को सीओ के दफ्तर में बैठाया
विज्ञापन

एसपी सिटी के साथ हुई गरमागरमी, जैसे-तैसे निपटाई गई बैठक

बरेली। लॉक डाउन की कामयाबी सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को कोतवाली में बुलाई गई बैठक में वीआईपी कल्चर की छाया दिखी तो काफी हंगामा हो गया। दरअसल बैठक टेंट के नीचे होनी थी लेकिन पांच-छह लोगों के एक गुट को सीओ सिटी के दफ्तर में बैठा दिया गया। एसपी सिटी भी इसी गुट के साथ बैठने जाते दिखे तो टेंट में लोग भड़क गए। काफी देर हंगामे के बाद मामला शांत हुआ तो फिर बैठक की रस्म अदायगी हुई।
एसएसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों में शनिवार को धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों की बैठक बुलाई गई थी। कोतवाली में इस बैठक के लिए बाहर टेंट लगवाया गया था। एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी यहां बैठक ले रहे थे। इस बीच अमन कमेटी के चार-पांच लोग आकर सीधे सीओ सिटी दफ्तर में जाकर बैठ गए। थोड़ी देर बाद एसपी सिटी रविंद्र कुमार कोतवाली आए तो पहले टेंट की तरफ रुख किया लेकिन तभी अमन कमेटी के लोग उन्हें अलग मीटिंग करने की बात कहकर सीओ सिटी दफ्तर की ओर ले जाने लगे। एसपी सिटी के उधर जाने पर पार्षदों ने विरोध किया तो तनातनी हो गई।
विज्ञापन

विवाद बढ़ा तो एसपी सिटी ने पार्षद अमित गिहार से कहा कि आपको बैठक में नहीं रहना है तो चले जाओ। इस पर पार्षद मुकेश मेहरोत्रा, व्यापारी नेता विशाल मल्होत्रा समेत कई लोग बैठक छोड़कर चल दिए। एसपी सिटी से उनकी तीखी बहस भी हो गई। बाद में दूसरे अफसरों ने माहौल संभाला और फिर टेंट में ही बैठक हुई। इसमें पार्षदों ने राशन वितरण और बैंकों की भीड़ से लॉकडाउन टूटने की बात कही। हालांकि कोतवाली में हुई बैठक में भी यह लोग पास पास बैठे तो लॉकडाउन टूूटता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीगंज पहुंचे एसपी सिटी ने भीड़ को खदेड़ा

सीबीगंज। कई दिनों से सीबीगंज में लगातार लोग लॉकडाउन तोड़ रहे थे। इसके उल्लंघन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। पुलिस के पहुंचते ही लोग घरों में छुप जाते थे और थोड़ी देर में फिर सड़क पर मजमा लगा लेते थे। इसी को देखते हुए शनिवार दोपहर अचानक एसपी सिटी रविंद्र कुमार अपने स्कॉट के साथ सीबीगंज की खलीलपुर रोड पर पहुंचे। यहां पर लोगों ने रोड पर ही मजमा लगा रखा था। इसे देख एसपी सिटी का पारा चढ़ गया। उनके आदेश पर स्टाफ ने तुरंत ही लाठियां फटकार कर पूरी सड़क खाली करा दी। इसी तरह स्लीपर रोड पर लगी भीड़ को भी उन्होंने खाली करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed