फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   villagers saved the life of an abandoned girl by taking her out of the pond in bareilly

जन्म के बाद तालाब किनारे फेंकी नवजात: पानी में थे पैर, बिलख रही थी मासूम बच्ची, ग्रामीणों ने बचाई जान

Thu, 02 Mar 2023 06:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Mar 2023 06:39 PM IST
सार

बरेली से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। नवाबगंज क्षेत्र में किसी ने नवजात बच्ची को तालाब किनारे फेंक दिया। उसके पैर पानी में थे, सिर सूखे में था। ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई। 

विज्ञापन
villagers saved the life of an abandoned girl by taking her out of the pond in bareilly
नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली से दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। नवाबगंज क्षेत्र में किसी ने नवजात बच्ची को तालाब किनारे फेंक दिया। उसके बिलखने की आवाज सुनकर गांव खतौआ के पूर्व प्रधान मौके पर पहुंचे तो मासूम को देख दंग रह गए। बच्ची के पैर पानी में थे। उसका सिर सूखे में था, जिससे उनकी जान बच गई। 

विज्ञापन


पूर्व प्रधान नवजात को घर ले आए। सूचना पर पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम पहुंच गई। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह तरह स्वस्थ बताई गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी कि बच्चों को तालाब किनारे किसने फेंका है। ग्रामीण नवजात बच्ची को फेंकने वाले को कोसते नजर आए। 

विज्ञापन

तालाब किनारे बिलख रही थी मासूम 

नवाबगंज क्षेत्र में खटौआ गांव के बाहर गुरुवार को तालाब किनारे नवजात बच्ची पड़ी मिली। सबसे पहले उसकी रोने की आवाज गांव की एक महिला ने सुनी। उसने वहां से गुजर रहे पूर्व प्रधान वकील अहमद को बताया। पूर्व प्रधान ने तालाब किनारे पहुंचकर देखा तो बच्ची बुरी बिलख रही थी। उसके दोनों पैर पानी में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नवजात को नहला कर पहनाए कपड़े 

वकील अहमद नवजात बच्ची को घर ले आए। उसे नहला कर कपड़े पहनाए। लावारिस नवजात को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस बीच सूचना पाकर चाइल्ड लाइन और पुलिस टीम पहुंच गई। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चेकअप के बाद उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा।

ग्रामीण ने जताई गोद लेने की इच्छा 

पूर्व प्रधान वली अहमद के चचेरे भाई इंतजार अहमद के कोई संतान नहीं है। उन्होंने बच्ची को गोद लेने की इच्छा जाहिर की, लेकिन चाइल्ड टीम ने नियम-कानून का हवाला देकर बच्ची को गोद देने से मना कर दिया। फिलहाल बच्ची जिला अस्पताल में भर्ती है। उसे चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। वह स्वस्थ बताई गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed