फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villagers enraged over buffalo's death; catch hold of pickup driver

Bareilly News: भैंस की मौत पर भड़के ग्रामीण, पिकअप चालक को पकड़ा

Sat, 17 Oct 2026 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Villagers enraged over buffalo's death; catch hold of pickup driver
शाही। पिकअप की टक्कर से भैंस की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर मोटरसाइकिलें खड़ी कर सड़क जाम करने का प्रयास किया। काफी देर तक प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। हादसे के बाद भाग रहे पिकअप चालक को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब पांच बजे धनेटा से मिर्जापुर की ओर जा रही पिकअप मकड़ी खोए गांव के पास पहुंची। इसी दौरान टक्कर से भैंस चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। शिकायती पत्र मिलता है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed