{"_id":"61691369ec73ca2d973e968c","slug":"villagers-block-national-highway-as-farmer-dies-due-to-high-tension-line-collapse-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: हाईटेंशन लाइन गिरने से किसान की मौत, ग्रामीणों ने जाम किया राष्ट्रीय राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: हाईटेंशन लाइन गिरने से किसान की मौत, ग्रामीणों ने जाम किया राष्ट्रीय राजमार्ग
Fri, 15 Oct 2021 11:08 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:08 AM IST
सार
आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है लेकिन ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने की जिद पर अड़े हैं।
विज्ञापन
शव को सड़क पर रखकर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव पैगानगरी में रहने वाले विजय गंगवार के ऊपर शुक्रवार सुबह हाईटेंशन लाइन गिरने से उनकी मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया है। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विजय शुक्रवार सुबह अपने खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान हाई टेंशन लाइन टूट कर उनके ऊपर गिर गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक निजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने मीरगंज में नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया है। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। पुलिस लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रही थी लेकिन ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन