{"_id":"68a63d4cf18d04d6840f1916","slug":"villagers-are-troubled-by-unannounced-power-cuts-bareilly-news-c-4-1-bly1039-708608-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
भुता। भीषण गर्मी के चलते अघोषित बिजली कटौती को लेकर नाराज क्षेत्र के ग्रामीण उपभोक्ताओं ने एक्सईएन बरेली को शिकायती पत्र भेजकर शीघ्र व्यवस्था ठीक करने की मांग की।
ब्लॉक भुता क्षेत्र में इस समय बिजली की अघोषित कटौती से ग्रामीण परेशान हैं, जबकि देहात में 18 घंटे में मात्र छह -सात घंटे ही बिजली दी जा रही है। पिछले 24 घंटे से ट्रिपिंग के बीच मात्र एक-दो घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
इससे कस्बा भुता व क्षेत्र के ग्राम फैजनगर मिर्जापुर, महेशपुर, रावल कला, पडोली, दौलतपुर करेना, सुन्हा, लाड़पुर, बहादुरपुर, मल्हपुर आदि ग्रामों के ग्रामीण गर्मी से परेशान हैं। विद्युत चलित सभी उपकरण ठप पड़े हैं। ग्रामीण उपभोक्ता आयुष गंगवार, निशांत कुमार, रघुवीर गंगवार, अमित गंगवार ने एक्सईएन बरेली को शिकायती भेजकर शीघ्र विद्युत व्यवस्था ठीक कराए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
--
दिन-रात में घंटों बिजली कटौती ने उड़ाई नींद
सिरौली। क्षेत्र में अधिकारियों के निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा केवल कागजों में ही सीमित है। हकीकत में दिन के साथ अब रात में भी घंटों बिजली कटौती की जा रही है। इससे आपूर्ति व्यवस्था मजाक बनकर रह गई है। कस्बे के लोगों ने बताया कि यहां ओवरलोड के कारण लगातार ट्रिपिंग और फाॅल्ट की समस्या बनी हुई है। पिछले दिनों प्रदेश की जर्जर बिजली आपूर्ति को लेकर स्वयं मुख्यमंत्री ने सख्त नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार के आदेश दिए, लेकिन विभाग अधिकारियों पर किसी का कोई असर नहीं पड़ रहा है। संवाद