फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villager riding e-rickshaw killed after being hit by tanker

Bareilly News: टैंकर ने मारी टक्कर, ई-रिक्शा सवार ग्रामीण की मौत

Wed, 01 Jul 2026 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 01 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Villager riding e-rickshaw killed after being hit by tanker
फरीदपुर। बरेली-सीतापुर हाईवे पर नवदिया अशोक गांव के सामने मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार सालिकराम (55) की मौत हो गई। उसमें सवार बेटा सतीश, बहू और उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव सैदापुर निवासी सतीश ई-रिक्शा चालक थे। वह पिता सालिकराम, पत्नी प्रियांशी और छोटे बच्चे को ई-रिक्शा से फरीदपुर के बाजार में खरीदारी करने जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवदिया अशोक गांव के सामने पीछे से आ रहे गैस के टैंकर की टक्कर से ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें सवार परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची निजी एंबुलेंस घायलों को बरेली के निजी अस्पताल लेकर गई। वहां उपचार के दौरान सालिकराम की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने टैंकर कब्जे में लिया है। कानपुर क्षेत्र के परेवना के गिरशी गांव निवासी टैंकर चालक मनोज कुमार घटना के बाद मौके से भाग गया। पुलिस ने उसका नंबर जुटाकर कॉल की और उसे थाने बुलाया गया है। सीओ संदीप कुमार सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना पर फरीदपुर थाना पुलिस ने फौरी मदद व कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed