फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   villager murder with sharp weapon in dispute of bund in pilibhit

Pilibhit News: मेड़ के विवाद में धारदार हथियार से किसान की हत्या, दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 02 Feb 2023 04:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Feb 2023 04:47 PM IST
सार

बीसलपुर क्षेत्र में खेत की मेड़ के विवाद में एक किसान की हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने पड़ोसी गांव निवासी दो भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
villager murder with sharp weapon in dispute of bund in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र के गांव सिमरा अकबरगंज में छोटेलाल गंगवार (50) को मेड़ के विवाद में धारदार हथियार से लहूलुहान कर दिया गया। परिजन उन्हें बरेली के एक अस्पताल ले गए, जहां बुधवार रात छोटेलाल ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पास के गांव रूरिया निवासी यतेंद्र और उसके भाई वीरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिमरा अकबरगंज निवासी विनोद गंगवार ने बताया कि उनका और पड़ोसी गांव रूरिया निवासी यतेंद्र गंगवार का खेत पास-पास में है। दोनों पक्षों में मेड़ का विवाद चल रहा है। बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे विनोद के पिता छोटेलाल खेत में खड़ी गेहूं की फसल की रखवाली करने गए थे। आरोप है कि यतेंद्र और उसका भाई वीरेंद्र अपने खेत पर पहले से ही मौजूद थे।  
विज्ञापन


आमना-सामना होते ही मेड़ को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों भाई छोटेलाल को खींचकर अपने गन्ने के खेत में ले गए। यहां धारदार हथियारों से प्रहार किया। छोटेलाल लहूलुहान होकर गिर पड़े तो हमलावर उन्हें मृत समझकर भाग गए। देर शाम तक जब छोटेलाल घर नहीं आए तो उनके पुत्र आकाश उन्हें खेत पर देखने गया। रास्ते में छोटेलाल खून से लथपथ बेहोश हालत में एक निर्माणाधीन दीवार के किनारे पड़े मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली ले जाते वक्त लिया आरोपियों का नाम 

घरवाले समझे कि सांड़ ने हमला कर छोटेलाल को घायल कर दिया है। हालत गंभीर देख परिजन उन्हें सीधे बरेली ले जा रहे थे। बकौल विनोद रास्ते में कस्बा भुता के पास छोटेलाल को होश आ गया। छोटेलाल ने घरवालों को बताया कि पड़ोसी खेत वालों ने धारदार हथियारों से उन्हें घायल किया। 

बरेली के एक निजी अस्पताल में देर रात छोटेलाल की मौत हो गई। गुरुवार दोपहर को शव गांव लाया गया। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र विनोद की तहरीर पर गांव रूरिया निवासी यतेंद्र और वीरेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे बढ़ेगी जांच

मृतक के घरवाले शुरू में यही कहते रहे कि कि छोटेलाल को किसी छुट्टा पशु ने सींगों से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि पहले छुट्टा पशु के हमले की बात कही जा रही थी। बाद में हत्या की तहरीर दी गई।  पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी।

दोनों पक्षों में चार से चल रहा था मेड़ का विवाद

विनोद ने बताया कि पड़ोसी यतेंद्र और वीरेंद्र पिछले चार वर्ष से खेत की मेड़ काट रहे थे। पिता छोटेलाल ने तहसील में शिकायत दर्ज कराई थी। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर विवादित मेड़ सीधी कराई। राजस्व विभाग की  टीम ने आरोपियों को चेतावनी भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed