फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villager climbs mobile tower over demand for RCC.

Bareilly News: आरसीसी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा ग्रामीण

Sat, 10 Oct 2026 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Villager climbs mobile tower over demand for RCC.
समसपुर गांव में रात की घटना, पुलिस-प्रशासन के छूटे पसीने, वीडियो वायरल
विज्ञापन

मीरगंज। गली में आरसीसी (रिइन्फोर्स्ड सीमेंट कंक्रीट) बनवाने की मांग को लेकर समसपुर गांव का ग्रामीण शुक्रवार रात पौने नौ बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस घटना से गांव में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसको सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पसीने छूट गए, लेकिन खबर लिखे जाने तक वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।
ग्रामीणों के मुताबिक, वह सड़क निर्माण की मांग को प्रशासन तक पहुंचाना चाहता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ मीरगंज अजय कुमार और एसडीएम निधि शुक्ला भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने व्यक्ति को समझाने और उसकी मांग सुनने का प्रयास किया। काफी देर तक मान-मनौव्वल के बाद वह नीचे उतर आया।
विज्ञापन

--
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। ग्रामीणों के अनुसार, वह नशे में धुत था। एसडीएम निधि शुक्ला ने बताया कि ग्रामीण को नीचे उतारने के लिए समझाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed