फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vidhan Sabha passed on the car of a relative of former SP MLA, challaned

पूर्व सपा विधायक के रिश्तेदार की कार पर विधानसभा का पास, हुआ चालान

Tue, 20 Jul 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Vidhan Sabha passed on the car of a relative of former SP MLA, challaned
पकड़ी गई कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

हूटर लगी कार से मॉडल टाउन में कर रहे थे तफरीह, भाजपा नेता ने बुलाई पुलिस
विज्ञापन

पुलिस पहुंची तो कार सवार तीन लड़के भाग गए, एक को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा

बरेली। विधानसभा का पास और हूटर लगी कार से चार लड़कों को मॉडल टाउन में रौब गांठते देख भाजपा के पूर्व महानगर महामंत्री यतिन भाटिया ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान कार सवार तीन लड़के भाग गए। एक युवक को पुलिस ने पकड़कर गाड़ी का चालान कर दिया। युवक ने खुद को पूर्व विधायक सुल्तान बेग का रिश्तेदार बताया।
यतिन भाटिया ने बताया कि सोमवार दोपहर वह मॉडल टाउन से निकले तो विधानसभा और सचिवालय का पास लगी एक कार मॉडल टाउन में फर्राटे भरती नजर आई। कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थी। उसमें चार युवक सवार थे। उन्होेंने कार रुकवाने का प्रयास तो आरोपी भागनेे लगे। इसके बाद उन्होंने अपनी स्कूटी उनकी कार के आगे लगाकर उसे रोक लिया। पुलिस को फोन किया तो चीता मोबाइल मौके पर पहुंची लेकिन इस बीच तीन लड़के भाग गए। एक को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने खुद को पूर्व विधायक सुल्तान बेग का रिश्तेदार बताया। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी का चालान कर दिया और युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में खत्म हो चुकी थी पास की वैधता

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी धौंस जमाने के लिए कार पर विधानसभा और सचिवालय का पास लगाकर घूम रहे थे। मगर इस पास की वैधता दिसंबर 2020 में खत्म हो चुकी है। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने बताया कि कार पूर्व विधायक सुल्तान बेग के रिश्तेदार की है। विधानसभा वाला स्टीकर छुटाकर कार का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो सकता है कि मेरा कोई रिश्तेदार हो लेकिन इस बारे में मुझे किसी ने सूचना नहीं दी है। पुलिस का काम जांच करना है, उसे करनी चाहिए। मगर भाजपा के किसी नेता को गाड़ी रोकने का अधिकार किसने दिया, हो सकता है कि उनकी गलत मंशा रही हो।- सुल्तान बेग, पूर्व विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed