फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video viral: Young man brutally beaten in college, investigation begins

वीडियो वायरलः कॉलेज में बेरहमी से युवक की पिटाई, जांच शुरू

Thu, 18 Feb 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Video viral: Young man brutally beaten in college, investigation begins
युवक की पिटाई का वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कॉलेज प्रशासन ने किया वीडियो पुराना होने का दावा
विज्ञापन

वीडियो में पिटाई करते दिख रहे युवकों की कराई जा रही पहचान
एसपी ट्रैफिक ने इंस्पेक्टर बारादरी को दिए जांच के आदेश

बरेली। बरेली कॉलेज में दो युवकों की बेहरमी से पिटाई के बुधवार शाम वायरल हुए वीडियो ने क ॉलेज प्रशासन से लेकर पुलिस अफसरों तक को सकते में डाल दिया। वीडियो कब-किसने बनाया, इसकी पड़ताल शुरू कर दी है। करीब 10 से 15 सेकंड के वीडियो में कॉलेज परिसर में दो युवकों को करीब दर्जन भर से ज्यादा युवक बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं। ये घटना कबकी है और दोनों पक्षों में कौन युवक शामिल हैं, इसकी जानकारी कराई जा रही है।
बरेली कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर वंदना शर्मा के मुताबिक, रोज की तरह बुधवार को भी वह कॉलेज में ही थीं मगर किसी भी विभाग में मारपीट, चीख पुकार की कोई जानकारी नहीं मिली। किसी कर्मचारी, छात्र या पीड़ित ने भी कोई शिकायत नहीं की है। देर शाम वायरल हुए वीडियो में कौन लोग शामिल हैं इसकी जांच शुरू करा दी है। वह कॉलेज के ही छात्र हैं या बाहर से आकर मारपीट कर रहे हैं, इसकी भी जानकारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि वायरल हुए वीडियो के संबंध में सभी विभागों के कर्मचारियों, शिक्षकों और विभागाध्यक्ष से भी जानकारी ली गई मगर सभी ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है। चीफ प्रॉक्टर ने वीडियो को पुराना होने की आशंका जताई है। उन्होंने कॉलेज का माहौल खराब करने की मंशा से ऐसा वीडियो वायरल होने की भी बात कही है। दावा किया कि बीते करीब साल भर में उन्हें ऐसी किसी मारपीट की कोई शिकायत नहीं मिली है। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने भी वीडियो के पुराना होने का दावा करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों के पहचानने से इनकार किया है।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक ने थाना बारादरी को दिए जांच के निर्देश

वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन भले ही वीडियो के पुराना होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहा हो मगर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया है। एसपी ट्रैफिक ने देर शाम वायरल वीडियो की जांच करने के लिए थाना बारादरी के इंस्पेक्टर को निर्देशित किया है। उन्होंने कॉलेज प्राचार्य और चीफ प्रॉक्टर के सहयोग से मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। ताकि प्रकरण पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed