फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video Viral Tiger suddenly appears in front of tourists in Pilibhit

Video: अचानक सैलानियों के सामने आ गया टाइगर... थम गईं सांसें और खामोश हो गई जुबां, देखें रोमांचक वीडियो

Wed, 27 Dec 2023 07:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 27 Dec 2023 07:04 PM IST
सार

दहशत और रोमांच के बीच सैलानियों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। करीब पांच मिनट चहलकदमी के बाद बाघ जंगल में चल गया।

विज्ञापन
Video Viral Tiger suddenly appears in front of tourists in Pilibhit
सड़क पर घूमता बाघ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में घूमने आने वाले सैलानियों को इन दिनों बाघ के खूब दीदार हो रहे हैं। एक साथ दो बाघों की चहलकदमी के अलावा ग्रास लैंड में घूमते हिरनों के झुंड और भालू भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वन्यजीवों के विचरण करते हुए वीडियो भी लगातार वायरल हो रहे हैं। बुधवार की सुबह चूका बीच को जाने वाले मार्ग पर जंगल सफारी के दौरान सैलानियों के सामने बाघ आ गया। 

विज्ञापन

मार्ग पर दोनों तरफ सफारी वाहनों में सैलानी थे और बीच में बाघ चहलकदमी करने लगा। बाघ ने सड़क किनारे लगे पेड़ पर दो बार चढ़ने का प्रयास किया। नाकाम होने पर फिर सड़क पर चलने लगा। दहशत और रोमांच के बीच सैलानियों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। करीब पांच मिनट चहलकदमी के बाद बाघ जंगल में चल गया। सैलानियों ने बाघ के वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ रही सैलानियों की संख्या
बता दें कि नए साल के करीब आते ही चूका बीच व टाइगर रिजर्व के दीदार के लिए सैलानियों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। करीब सौ की संख्या में पर्यटक रोजाना चूका बीच की सैर करने पहुंच रहे हैं। नए साल के मद्देनजर आम सैलानियों के लिए चूका बीच की हटें बुक हो गईं हैं। 

विज्ञापन

वहीं पर्यटन सीजन के दौरान बाइफरकेशन स्थित नहरों का जाल भी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। ऐसे में नए साल के जश्न के लिए दूर दराज के सैलानियों के साथ आसपास के जिलों से भी सैलानी यहां पहुंचते हैं। इससे चूका बीच के साथ बाइफरकेशन भी सैलानियों से गुलजार रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed