फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video of SP leader escaping from police during Sambhal march goes viral

Video: संभल कूच के दौरान सपा नेता का पुलिस से बचकर भागने का वीडियो वायरल, विरोधी ही नहीं सपाई ही ले रहे चटकारे

Mon, 02 Dec 2024 07:25 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 02 Dec 2024 07:25 AM IST
सार


भागते हुए जिलाध्यक्ष और उनका पीछा करती पुलिस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो शहर भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। खुद जिलाध्यक्ष विरोधी खेमे के सपाई ही एक दूसरे को वीडियो भेजकर चटखारे ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Video of SP leader escaping from police during Sambhal march goes viral
सपा नेता को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को सपा नेताओं ने संभल कूच की जो तैयारी की वो पुलिस की चुस्ती से धरी रह गई। दफ्तर के पिछले गेट से भागे सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप को पुलिस ने सीबीगंज क्षेत्र के झुमका चौराहे पर पकड़ लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कभी पैदल दौड़ते दिखे तो कभी बाइक पर बैठकर भागे। 

विज्ञापन


Trending Videos

भागते हुए जिलाध्यक्ष और उनका पीछा करती पुलिस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो शहर भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। खुद जिलाध्यक्ष विरोधी खेमे के सपाई ही एक दूसरे को वीडियो भेजकर चटकारे ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिलाध्यक्ष के समर्थकों में इस बात की भी चर्चा हो रही है कि जिलाध्यक्ष काफी जुझारू हैं जो उन्होंने संभल जाने के लिए हर जतन किया जबकि कई वरिष्ठ नेता अपने आवासों से ही नहीं निकले।

विज्ञापन

उधर, न्यायिक जांच आयोग की टीम रविवार की सुबह 10.30 बजे संभल पहुंची। इसमें आयोग के अध्यक्ष हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश देवेंद्र अरोड़ा और सदस्य पूर्व डीजीपी एके जैन शामिल थे। सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव अमित मोहन नहीं पहुंचे। 

आयोग अध्यक्ष औ सदस्य ने जामा मस्जिद पहुंचकर मस्जिद कमेटी से जानकारी ली। इसके बाद जामा मस्जिद के उस इलाके में पहुंचे जहां 24 नवंबर को बवाल हुआ था। मस्जिद के आसपास घटनास्थल का मुआयना किया। जहां पुलिस और भीड़ में झड़प हुई थी मौके पर मौजूद एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बवाल की जानकारी बिंदुवार बताई। इसके बाद टीम नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा पहुंची। दोनों स्थानों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने आयोग की टीम को भीड़ के एकत्र होने और बवाल के बाद लौटने वाले रास्ते दिखाए। इसके टीम लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंची। वहां कुछ देर तक अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद रवाना हो गई।

मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि न्यायिक आयोग की टीम ने अभी घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। सोमवार को टीम दोबारा आएगी और बयान दर्ज करने के साथ अन्य कार्रवाई पूरी करेगी।

टीम द्वारा जो सवाल पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से किए गए उनका जवाब दिया है। मस्जिद कमेटी से भी टीम ने बात की है। मालूम हो 24 नवंबर को संभल जामा मस्जिद का सर्वे होने के दौरान बवाल हो गया था। इस बवाल में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसी मामले की जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग का गठन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed