फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video of ration dealer's son goes viral; he says Hindus won't get rations

Bareilly News: कोटेदार के बेटे का वीडियो वायरल, बोला- हिंदुओं को नहीं मिलेगा राशन

Fri, 24 Jul 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Video of ration dealer's son goes viral; he says Hindus won't get rations
भुता (बरेली)। गांव केसरपुर में कोटेदार किसान को राशन नहीं दे रहा था। कोटेदार के बेटे से शिकायत की तो उसने प्रधानमंत्री को अपशब्द कहे। हिंदुओं को राशन नहीं देने की बात कही। इसका वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूर्ति विभाग की टीम ने दुकान को सील कर खाद्यान्न जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण भगवत शरण ने पुलिस को बताया कि वह गांव केसरपुर में सरकारी राशन की दुकान पर बुधवार को बाबू कोटेदार के पास राशन के लिए अंगूठा लगाने गया था। आरोप है कि बाबू कोटेदार ने अंगूठा लगवाने से मना कर दिया। थोड़ी दूरी पर बाबू का 19 वर्षीय बेटा आदिल मौजूद था। जब यही बात आदिल से कही तो वह भड़क गया और गालियां देने लगा।
विज्ञापन

उसने प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं को अपशब्द कहे। साथ ही यह भी कहा कि उसके पिता ने पचासों हिंदुओं के अंगूठे नहीं लगवाए। वह भी किसी कीमत पर हिंदुओं का अंगूठा नहीं लगवाएगा। जब भगवत ने उसका विरोध किया तो आदिल व नईम ने उनकी पिटाई कर दी। वीडियो बनाने पर कहा कि शौक से बना लो। भगवत शरण का कहना है यह लोग काफी समय से अंगूठा लगवाने के लिए टहला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुता थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के मुताबिक, भगवत शरण ने केवल मौखिक आरोप लगाया, पर तहरीर नहीं दी। तब उन्होंने दरोगा वीकेश कुमार को वायरल वीडियो की जांच करने के लिए कहा। दरोगा गांव गए और सत्यता की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वीडियो में कई अमर्यादित बातें हैं। इसको लेकर हिंदू समाज व संगठनों में रोष है। दरोगा की ओर से रिपोर्ट लिखकर आरोपी आदिल को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस व सोशल मीडिया से जानकारी पूर्ति विभाग व प्रशासन के अधिकारियों को मिली। बृहस्पतिवार को ही पूर्ति विभाग की टीम गांव पहुंची और दुकान सील कर राशन जब्त कर लिया। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं का हक मारने वाले को बख्शा जाएगा। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed