फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Victory procession taken out as soon as Modi took oath

Bareilly News: मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही निकाला विजय जलूस

Mon, 10 Jun 2024 06:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Victory procession taken out as soon as Modi took oath
तीसरी बार मोदी सरकार के बनने पर अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आतिशबाजी की तो कहीं भाजपाइयों ने पीएम मोदी की शपथ लेते ही दिवाली मनाकर विजय जुलूस निकाला।
विज्ञापन

सिरौली। भाजपाइयों ने मुख्य बाजार में एक धर्मशाला में प्रधानमंत्री मोदी का शपथ कार्यक्रम देखा। इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ नगर में विजय जुलूस निकाला। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता, अवनीश मोर्य, संजय सक्सेना, रामपाल मौर्य, प्रदीप गुप्ता, अमन यादव, संदीप गौड़ आदि मौजूद रहे। नगर के अलावा क्षेत्र के गांव धनौरा गोरी, सोना, अंजनी, शिवपुरी में भी लोगों ने जश्न मनाया। संवाद
विज्ञापन

--
भमोरा। ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पति वेद प्रकाश यादव, मंडल अध्यक्ष रामेंद्र पाल सिंह, कैलाश दिवाकर, अरुण प्रजापति,गुड्डू पाठक, विशाल दीक्षित, प्रमोद उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आंवला।
मोदी के शपथ लेते ही कस्बा में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की धुन पर जश्न मनाया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, शिवेक खंडेलवाल, अंकुर वर्मा, मोंटू गुप्ता, उषा सतीजा, रोहित सिंह, प्रमोद अनुरागी, वीना रस्तोगी, हरीश चौहान, संदीप बंसल, राजू गुप्ता, संजय अग्रवाल बौबी, रामवीर प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद
--
बिशारतगंज। स्टेशन रोड पुलिया पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान पूर्व सभासद रामरतन साहू,अखिल साहू, मोहन देवल, अमित साहू, सोनू यादव, नमित साहू ने प्रशंसा व्यक्त की। पुराना बाजार इलाके में पूर्व चेयरमैन सूरजपाल मौर्य व जयलाल के निवास पर मिठाई बांटी गई। पुराना बाजार में आकाश साहू, सुजीत साहू, तरूण साहू, वरुण आदि मौजूद रहे।
--
मीरगंज। मोदी सरकार के गठन के बाद लोगों ने अपने विचारों को रखा। इस मौके पर ओमपाल गंगवार, जग्गू कुर्मी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष तेजपाल फौजी, जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी, राजू भारती, चेयरमैन योगेन्द्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं, दुनका में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खण्ड कारवां रहे डाॅ. वेदप्रकाश शर्मा, तेजबहादुर यदुवंशी, लक्ष्मीकांत यदुवंशी, प्रेमनारायण राठौर आदि मौजूद रहे।
--
अलीगंज। कस्बे में भी भाजपाइयों ने बैंडबाजे व डीजे की धुन पर विजय जुलूस निकाला। यह जुलूस अलीगंज गैनी मार्ग पर स्थित एसबीआई बैंक से तिराहे होते हुए अलीगंज सिरौली मार्ग पर रामलीला मैदान में जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान संजीव गुप्ता, मनु गुप्ता, राजेश गुप्ता, गोपाल गुप्ता, आकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।
--
बहेड़ी। एनडीए की तीसरी बार सरकार बनने पर भाजपाइयों ने नंदलाल सरन के संस्थान पर लाइव प्रसारण देखा। इस अवसर पर आलोक गर्ग, महेश शर्मा, सुनील गंगवार, ओम प्रकाश पिपलानी,अतुल गर्ग, सुनील रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

--
आतिशबाजी छोड़ कर मनाई खुशी

फरीदपुर। कस्बे में मंडल अध्यक्ष अतीश अग्रवाल के नेतृत्व में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं आतिशबाजी कर खुशी मनाई गई। इस मौके पर ओमवीर गुर्जर, पुष्पेंद्र यादव, पुष्पेंद्र बघेल, सुभाषनी जायसवाल, बबिता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed