{"_id":"647c1e7c04b189d84e05e93b","slug":"victim-woman-of-husband-harassment-reached-ssp-office-with-innocent-son-in-bareilly-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पति की करतूत से परेशान विवाहिता मासूम बेटे को लेकर पहुंची एसएसपी दफ्तर, बताई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पति की करतूत से परेशान विवाहिता मासूम बेटे को लेकर पहुंची एसएसपी दफ्तर, बताई आपबीती
Sun, 04 Jun 2023 10:48 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 04 Jun 2023 10:48 AM IST
सार
बरेली में एक युवक ने पीटकर पत्नी को घर से निकाल दिया। इसके बाद खुद को ब्लेड मारकर बखेड़ा खड़ा कर दिया। पीड़ित विवाहिता ने शनिवार को एसएसपी से मिलकर उन्हें पति की करतूत बताई।
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के कटरा चांद खां निवासी विवाहिता को घर से निकालने वाले पति ने अब अपने सालों को फंसाने के लिए खुद को ब्लेड मारकर सोशल मीडिया पर बखेड़ा कर दिया। पीड़ित विवाहिता ने शनिवार को एसएसपी से मिलकर उन्हें पति की करतूत बताई। एसएसपी ने पति समेत जेठ व अन्य आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
अंजली सागर की शादी मोहल्ले के ही युवक से हुई है। अंजली का आरोप है कि पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता है। ससुरालवाले और दहेज लाने के लिए दबाव बनाते हैं। तीन दिन पहले पति व जेठ आदि ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
पुत्र न होने पर पिता बना हैवान: बेटियों को जिंदा जलाने की कोशिश, मां ने बचाई जान; तीन आरोपियों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
इसके बाद पति ने उसके भाइयों को फंसाने के लिए खुद को ब्लेड मारकर सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो वायरल कर दिया। साथ ही जानलेवा हमले का आरोप उसके भाइयों पर लगा दिया। सेटेलाइट चौकी के प्रभारी रामरतन सिंह इसकी जांच कर रहे हैं। आरोपी घर से फरार हो गया है। पुलिस उसको तलाश कर रही है।