फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   victim pregnant girl protest for justice with a placard in bareilly

न्याय की गुहार: तख्ती लेकर कलक्ट्रेट पहुंची गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता, आंखों से छलका दर्द; बताई आपबीती

Thu, 14 Sep 2023 04:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Sep 2023 04:24 PM IST
सार

बरेली में बुधवार को दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती युवती तख्ती लेकर कलक्ट्रेट पहुंची और उसने न्याय की गुहार लगाई। उसने आरोप लगाया कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा चुकी है। 

विज्ञापन
victim pregnant girl protest for justice with a placard in bareilly
पीड़ित युवती ने लगाई न्याय की गुहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट दर्ज होने पर आरोपी युवक ने शादी के लिए हां बोल दिया। इस पर पीड़िता ने कोर्ट में उसके खिलाफ बयान नहीं दिया। इसके बाद आरोपी अपनी बात से मुकर गया। आरोप है कि उसने पीड़िता को पीटा। गर्भवती होने के बाद उसे घर से निकाल दिया गया। 

विज्ञापन


पीड़ित युवती के मुताबिक उसने थाने से लेकर पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बुधवार को पीड़ित युवती तख्ती पर न्याय की गुहार लिखकर कलक्ट्रेट पहुंची। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। यहां मौजूद पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों के समझाने पर वह चली गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में दुकानदार की हत्या: घर के बाहर चारपाई पर मिली लहूलुहान लाश, परिवार में मची चीख-पुकार; लोग स्तब्ध
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित युवती खुद को बारादरी थाना क्षेत्र की निवासी बता रही थी। वह अनुसूचित जाति की है। उसने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग सिरौली थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर निवासी विपिन कुमार से चल रहा था। विपिन ने शादी का झांसा देकर उसकी आबरू लूटी। कई बार उससे जबरन संबंध बनाए। 

आरोपी ने शादी से किया इनकार 

युवती ने जब शादी करने के लिए कहा तो मुकर गया। पीड़ित युवती ने कैंट थाने में आरोपी विपिन के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमे से बचने के लिए विपिन शादी के लिए तैयार हो गया। तब युवती ने कोर्ट में आरोपी के पक्ष में बयान दे दिए। 

बयान होने के बाद विपिन फिर शादी से मुकर गया। उसे पीटकर घर से निकाल दिया। युवती ने कहा कि आरोपी ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। वह गर्भवती है। न्याय के लिए भटक रही है। उसने न्याय न मिलने पर दोबारा से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed