फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   vicious criminal arrested in encounter he was injured after being shot in Bareilly

Bareilly News: मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल, भोजीपुरा थाने में दर्ज हैं 12 मुकदमे

Fri, 16 Aug 2024 05:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Aug 2024 05:47 PM IST
सार

बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार तड़के शातिर लुटेरे रजत उर्फ गुलचम को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके ऊपर लूट डकैती समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। 
 

विज्ञापन
vicious criminal arrested in encounter he was injured after being shot in Bareilly
घायल बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में लूट की घटना में वांछित बदमाश रजत उर्फ गुलचम को भोजीपुरा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से गुलचम घायल हो गया । पुलिस ने घायल बदमाश को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि लूट की घटना में वांछित रजत उर्फ गुलचम भोजीपुरा इलाके के गांव नवदिया सिंघाई के जंगल में लूट की फिराक में है। भोजीपुरा पुलिस के साथ सर्विलांस व एसओजी टीम ने पीछा किया। 
विज्ञापन


पुलिस टीम पर किया फायर 
रात में करीब ढाई बजे पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जबाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से फायरिंग की गई। इससे एक गोली बदमाश के बायें पैर में लगी। गोली लगने के बाद बदमाश वहीं गिर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश से एक तमंचा, दो कारतूस व लूट के बारह सौ साठ रुपये बरामद हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश रजत उर्फ गलचम भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर का रहने वाला है। उसने कई घटनाएं कबूल की हैं

भोजीपुरा थाने में दर्ज हैं 12 मुकदमे 
सीओ हाईवे नितिन कुमार सारंग ने बताया कि पकड़े गए बदमाश रजत के खिलाफ लूट, एनडीपीएस, शस्त्र अधिनियम के 12 मुकदमे भोजीपुरा थाने में दर्ज हैं। सीओ हाईवे ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed