फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vice Chancellor and Registrar face to face in the battle for supremacy

Bareilly News: वर्चस्व की जंग में कुलपति-कुलसचिव आमने-सामने

Mon, 15 Apr 2024 04:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 15 Apr 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor and Registrar face to face in the battle for supremacy
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. केपी सिंह और कुलसचिव अजय कृष्ण यादव के बीच छिड़ी वर्चस्व की जंग में संस्थान की छवि प्रभावित हो रही है। नियमों और अधिकारों का हवाला देकर कुलपति और कुलसचिव इसे रोकने के मूड में नहीं हैं। कुलपति जहां कुलसचिव के कार्य को नियमों के विपरीत बता रहे हैं, वहीं कुलसचिव का दावा है कि वह हर कागजात को सत्यापन के बाद ही पास करते हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि लंबे समय से कुलसचिव की विभिन्न मामलों में शिकायतें आ रहीं थीं। सुधार के लिए उन्हें कई बार पत्र भी भेजे गए, लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा। कार्यों के प्रति उनकी उदासीनता से विभिन्न गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। शिक्षकों को भी परेशानी हो रही थी। अंत में उन्हें पद से विरक्त किया गया। सात दिनों में जवाब देने के लिए कहा गया है। छात्रहित ही एक मात्र उद्देश्य है। इस क्रम में लगातार प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव ने बताया कि सत्यापन करने के बाद ही फाइलों का निस्तारण किया जा रहा था। इसमें जो फाइलें ठीक थीं, उनका ससमय निस्तारण भी किया गया। उनकी जवाबदेही शासन स्तर पर है। वह नियमानुसार कार्य करते रहेंगे। इसमें समस्याएं आती हैं तो उनका भी सामना किया जाएगा। अब तक जिन कार्यों में दिक्कतें आई हैं, उनसे संबंधित व्यक्तियों को उसका कारण भी बताया गया है। शासन स्तर पर भी पूरे प्रकरण की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक संघ ने बनाई दूरी
कुलपति और कुलसचिव के बीच चल रही उठा पटक से शिक्षक संघ (रूटा) ने किनारा कर लिया है। जबकि, पूरे प्रकरण के मूल में शिक्षकों का फिक्सेशन ही अहम बिंदु रहा है। कुछ शिक्षकों की समस्या होने से संगठन इस टकराव में शामिल होना नहीं चाहता है। शिक्षकों का आरोप है कि प्रोन्नति की लंबित प्रक्रिया को कुलसचिव शुरू नहीं कर रहे हैं। साथ ही जिनकी प्रोन्नति हो चुकी है, नौ माह बाद भी उनका वेतन निर्धारण नहीं किया जा सका।

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश।स्रोत-पुलिस

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश।स्रोत-पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed