{"_id":"5fc9446d8ebc3e9ba53029df","slug":"vhp-leader-made-a-tweet-about-conversion-police-reached-the-girl-returned-bareilly-news-bly428926097","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप नेता ने किया धर्मांतरण का ट्वीट तो पहुंची पुलिस, युवती ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप नेता ने किया धर्मांतरण का ट्वीट तो पहुंची पुलिस, युवती ने लौटाया
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
फरवरी में दूसरे समुदाय के प्रेमी संग नवाबगंज आई थी हरदोई की युवती
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान निकाह के बाद से साथ रह रहे थे
नवाबगंज। धर्मांतरण को लेकर योगी सरकार के नए नया कानून लागू होने के बाद कुछ पुराने मामले भी उखाड़े जाने लगे हैं। फरवरी में घर छोड़कर आई हरदोई की एक युवती धर्मांतरण के बाद निकाह करके कस्बे में प्रेमी के घर पत्नी के रूप में रह रही है। अब एक विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता ने युवती को प्रताड़ित और बंधक बताकर ट्वीट कर दिया। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की तो युवती ने प्रेमप्रसंग में धर्मांतरण की बात बेहिचक स्वीकार कर ली। हालांकि यह भी कहा कि धर्म बदलना और निकाह सब स्वेच्छा से किया है तो पुलिस बैकफुट पर आ गई। वहीं नेता अब भी अपने दावे पर कायम हैं।
कस्बा निवासी एक युवक हरदोई में नौकरी करता था। वहीं उसका दूसरे समुदाय की युवती से प्रेमप्रसंग हो गया। इसी साल फरवरी में युवती अपने परिवार को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। वे दोनों कुछ समय दूसरे शहरों में रहे। इस बीच कोरोना की वजह से लॉकडाउन लग गया। तब युवती ने धर्मांतरण कर प्रेमी से निकाह कर लिया और मई में युवक उसे नवाबगंज कस्बे में अपने घर ले आया। अब युवती के एक बेटा भी है। उधर, धर्मांतरण को लेकर बने नए कानून के बाद इस मामले की जानकारी विश्व हिंदू परिषद के नेताओं को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की। यह ट्वीट सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस तलाश करती हुई दंपति के घर पहुंची और पति पत्नी को थाने ले आई। यहां पूछताछ में युवती ने बताया कि वह बालिग है और उसने कोर्ट में शादी की है। युवती ने अपनी मर्जी से धर्मांतरण की बात भी कही। तब पुलिस ने युवती को युवक के साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन
धर्मांतरण पर युवती का परिवार खामोश
हरदोई से युवती के जाने के बाद परिवार ने शिकायत की थी और दोनों को पकड़ने के लिए पीछा भी किया था। हालांकि बेटी के बालिग होने और सहमति से धर्मांतरण व निकाह करने के बाद परिजन खामोश हो गए। सूत्र बताते हैं कि युवती के परिवार के लोग कुछ दिन पहले कस्बे भी आए थे मगर बिना कोई शिकायत किए जानकारी करके लौट गए। विहिप नेताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने युवती के परिजन से फोन पर संपर्क साधा तो उन्होंने कोई कार्रवाई न करने की बात कही। कहा कि घर से जाने के बाद से उनका बेटी से मतलब नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती बोली- मैं पति और बेटे संग खुश
युवती का कहना है कि वह जब घर से आई तो बालिग थी। अपनी मर्जी से धर्म बदलकर प्रेमी से निकाह किया है। कुछ दिन पहले ही उसने बेटे को जन्म दिया है। वह अपने परिवार के साथ खुश है। किसी को उसकी व्यक्तिगत जिंदगी में दखल देने का अधिकार नहीं है।
मामला निकाह के लिए जबरन व फुसलाकर धर्म परिवर्तन करने से जुड़ा हुआ है। शासन प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन जल्द ही आगे की रणनीति तय करेगा। -कमल किशोर शर्मा, विभाग सह मंत्री, विहिप
युवती बालिग है और उसने युवक से कोर्ट मैरिज की है। काफी समय पहले अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन की बात भी कही है। युवती के मायके वाले भी कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं तो पुलिस क्या कर सकती है। युवती को उसके पति के साथ भेज दिया है।- प्रभात कुमार वर्मा, सीओ, नवाबगंज
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान निकाह के बाद से साथ रह रहे थे नवाबगंज। धर्मांतरण को लेकर योगी सरकार के नए नया कानून लागू होने के बाद कुछ पुराने मामले भी उखाड़े जाने लगे हैं। फरवरी में घर छोड़कर आई हरदोई की एक युवती धर्मांतरण के बाद निकाह करके कस्बे में प्रेमी के घर पत्नी के रूप में रह रही है। अब एक विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता ने युवती को प्रताड़ित और बंधक बताकर ट्वीट कर दिया। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की तो युवती ने प्रेमप्रसंग में धर्मांतरण की बात बेहिचक स्वीकार कर ली। हालांकि यह भी कहा कि धर्म बदलना और निकाह सब स्वेच्छा से किया है तो पुलिस बैकफुट पर आ गई। वहीं नेता अब भी अपने दावे पर कायम हैं।
कस्बा निवासी एक युवक हरदोई में नौकरी करता था। वहीं उसका दूसरे समुदाय की युवती से प्रेमप्रसंग हो गया। इसी साल फरवरी में युवती अपने परिवार को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। वे दोनों कुछ समय दूसरे शहरों में रहे। इस बीच कोरोना की वजह से लॉकडाउन लग गया। तब युवती ने धर्मांतरण कर प्रेमी से निकाह कर लिया और मई में युवक उसे नवाबगंज कस्बे में अपने घर ले आया। अब युवती के एक बेटा भी है। उधर, धर्मांतरण को लेकर बने नए कानून के बाद इस मामले की जानकारी विश्व हिंदू परिषद के नेताओं को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की। यह ट्वीट सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस तलाश करती हुई दंपति के घर पहुंची और पति पत्नी को थाने ले आई। यहां पूछताछ में युवती ने बताया कि वह बालिग है और उसने कोर्ट में शादी की है। युवती ने अपनी मर्जी से धर्मांतरण की बात भी कही। तब पुलिस ने युवती को युवक के साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन
धर्मांतरण पर युवती का परिवार खामोश
हरदोई से युवती के जाने के बाद परिवार ने शिकायत की थी और दोनों को पकड़ने के लिए पीछा भी किया था। हालांकि बेटी के बालिग होने और सहमति से धर्मांतरण व निकाह करने के बाद परिजन खामोश हो गए। सूत्र बताते हैं कि युवती के परिवार के लोग कुछ दिन पहले कस्बे भी आए थे मगर बिना कोई शिकायत किए जानकारी करके लौट गए। विहिप नेताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने युवती के परिजन से फोन पर संपर्क साधा तो उन्होंने कोई कार्रवाई न करने की बात कही। कहा कि घर से जाने के बाद से उनका बेटी से मतलब नहीं रहा है।
विज्ञापन
युवती बोली- मैं पति और बेटे संग खुश
युवती का कहना है कि वह जब घर से आई तो बालिग थी। अपनी मर्जी से धर्म बदलकर प्रेमी से निकाह किया है। कुछ दिन पहले ही उसने बेटे को जन्म दिया है। वह अपने परिवार के साथ खुश है। किसी को उसकी व्यक्तिगत जिंदगी में दखल देने का अधिकार नहीं है।मामला निकाह के लिए जबरन व फुसलाकर धर्म परिवर्तन करने से जुड़ा हुआ है। शासन प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन जल्द ही आगे की रणनीति तय करेगा। -कमल किशोर शर्मा, विभाग सह मंत्री, विहिप