{"_id":"61980109ac9ada1e850d9aeb","slug":"vhp-leader-died-of-dengue-three-days-ago-bareilly-news-bly466603717","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पहले डेंगू पीड़ित निकले विहिप नेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन पहले डेंगू पीड़ित निकले विहिप नेता की मौत
विज्ञापन
अविनाश शर्मा। (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे अवनीश, किडनी खराब होने से बिगड़ी हालत
बरेली। डेंगू की चपेट में आए विश्व हिंदू परिषद के महानगर उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा ने बृहस्पतिवार देर रात दम तोड़ दिया। तीन दिन पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की दोपहर सिटी श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मढ़ीनाथ में रहने वाले 40 वर्षीय अविनाश शर्मा ने तीन दिन पहले डेंगू की जांच कराई थी जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालत गंभीर होने पर परिवार वालों ने विहिप पदाधिकारियों के सहयोग से उन्हें भोजीपुरा के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था जहां जांच में पता चला कि उनकी किडनी खराब हो गई हैं। बृहस्पतिवार शाम को उनकी हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
विहिप नेता के निधन की सूचना पर मढ़ीनाथ स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। सिटी श्मशान भूमि पर अंतिम संस्कार के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक डेंगू से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि बुखार से दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। एलाइजा टेस्ट न होने की वजह से माना जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर मौतें डेंगू से हो सकती हैं।