फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Veteran entrepreneur , wife and maid 's brutal murder

बुजुर्ग उद्यमी, पत्नी और नौकरानी की नृशंस हत्या

Sun, 25 Oct 2015 02:02 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 25 Oct 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
Veteran entrepreneur , wife and maid 's brutal murder
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरेली। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में बदमाशों ने एक समय शहर के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल रहे केमिकल इंजीनियर सुधीर कुमार अग्रवाल, उनकी पत्नी मधुलिका अग्रवाल और नौकरानी अंशू की कोठी में घुसकर नृशंस हत्या कर दी। नौकरानी और सुधीर अग्रवाल के चेहरे पर किसी तेज धार वाले पेचकश जैसे हथियार से कई वार किए गए हैं। अंशू का चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया है, जबकि मधुलिका के सिर पर किसी वजनदार चीज से इतना तेज प्रहार किया गया कि उनका सिर फट गया और उन्हें एक बार घुटनों के बल गिर कर उठने का भी मौका नहीं मिला। हालात बता रहे हैं कि वारदात के दौरान बदमाशों ने इंजीनियर के बेडरूम से लूटपाट भी की। लूट कितने की हुई है, यह आकलन अभी नहीं किया जा सका है। सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी घंटों छानबीन की है।
मूलरूप से आगरा के बारह भाई गली निवासी अग्रवाल इंडोनेशिया में केमिकल इंजीनियर थे। वर्ष 1988 में वह बरेली आए और सीबीगंज क्षेत्र के परसाखेड़ा में ‘शिवम एसेंशियल ऑयल एंड केमिकल्स’ फैक्ट्री खोली। फैक्ट्री परिसर में ही शानदार कोठी बनाई। सात साल पहले 65 वर्षीय सुधीर को पैरालिसिस हो जाने पर फैक्ट्री बंद हो गई लेकिन वह 58 वर्षीय पत्नी मधुलिका के साथ फैक्ट्री परिसर में स्थित कोठी में ही रहते रहे। सुधीर ज्यादातर बिस्तर पर ही रहते थे और चल-फिर भी नहीं पाते थे। बेटा हितेश अग्रवाल हैदराबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और बेटी सृष्टि अग्रवाल अपने पति के साथ नोएडा रहती है। कोठी में बुजुर्ग दंपति के साथ क्षेत्र के ही गांव खड़उआ की 15 वर्षीय नौकरानी अंशू रहती थी, जबकि बंद फैक्ट्री में बने क्वार्टरनुमा कमरों में आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले नौ लोग किराए पर रहते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक किसी वक्त बदमाश कोठी में घुस आए। ऐसा लगता है कि बदमाश बिजली मैकेनिक बन कर आए थे। बदमाशों ने इंजीनियर सुधीर अग्रवाल को उनके बिस्तर पर धारदार हथियार से वार कर मार दिया और बेडरूम में लगी अलमारियों से गहने आदि भी लूट लिए। नौकरानी अंशू और मालकिन मधुलिका अग्रवाल की हत्या पहली मंजिल पर बने बंद छज्जे के पास की गई। दोपहर डेढ़ बजे स्वीपर नरेश कुमार कोठी में आया तो हाल देखने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। बरेली और मुरादाबाद की पुलिस की फील्ड यूनिट ने घटना स्थल पर छानबीन की। आईजी विजय सिंह मीना, डीआईजी आरकेएस राठौर और एसएसपी धर्मवीर यादव ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिसर में रहने वाले ठेकेदार और नौ नौकरों से भी पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---कोट---
जिस तरह से हत्या कर घटना स्थल पर शौच आदि की गई है वह छैमार गैंग की ओर इशारा कर रहा है। खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच के अलावा तीन टीमों के साथ मैंने अपनी टीम को भी लगाया है। मुरादाबाद के फारेंसिक एक्सपर्ट डॉ. अरुण शर्मा की टीम को भी छानबीन के लिए बुलाया गया है। छैमार के साथ अन्य अपराधियों पर निगाह है। घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द ही परिणाम सामने आएंगे।
 - आरकेएस राठौर, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed