फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Verification of development works of three villages done

Bareilly News: तीन गांवों के विकास कार्यों का किया सत्यापन

Wed, 02 Oct 2024 04:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Verification of development works of three villages done
बहेड़ी। उतरासिया सामुखिया गांव में महिलाओं से संवाद कर पेंशन की जानकारी लेते नेशनल लेवल मॉनिटरि
बहेड़ी। शासन से आई नेशनल लेवल मानीटरिंग टीम ने बहेड़ी के तीन गांवों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से सीधा संवाद कर हकीकत को जाना। इस दौरान गांवों के विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

नेशनल लेवल मानीटरिंग टीम दोपहर करीब 12 बजे ब्लाॅक मुख्यालय के गांव जाम खजूर, मंडनपुर जनूबी व उतरसिया समुखिया गांव का दौरा कर लाभार्थियों से सीधा संवाद कर कई सवाल दागे और उनके बैंक खातो को भी मौके पर चेक किया। टीम ने उतरसिया समुखिया के स्वयं सहायता समूहों के कार्यों व उनके रजिस्टर मेंटिनेंस की तारीफ करते हुए इन समूहों को माॅडल समूह करार दिया।
विज्ञापन

नेशनल लेवल मानीटरिंग टीमके डाॅ. आशीष श्रीवास्तव दोपहर बाद गांव मंडनपुर जनूबी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े समूहों के कार्याें की घंटों समीक्षा की। घंटो निरीक्षण के बाद भी तीनों ही ग्राम पंचायतों में कहीं कोई कमी नजर नहीं आई। इस दौरान बीडीओ मनोज बगौरिया, बीडीओ दमखोदा आशीष कुमार, ब्लाॅक निशचल प्रबंधक पंकज पांडे आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed