फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Verification of claims of Gram Panchayats being TB free begins

Bareilly News: ग्राम पंचायतों के टीबी मुक्त होने के दावों का सत्यापन शुरू

Mon, 05 Feb 2024 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Verification of claims of Gram Panchayats being TB free begins
बरेली। क्षय रोग (टीबी) मुक्त ग्राम पंचायत के दावे का सत्यापन शुरू हो गया है। 10 फरवरी तक इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत के प्रधान ने जिला क्षय रोग अधिकारी के समक्ष गांव के टीबी मुक्त होने का दावा प्रस्तुत किया था। जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. केसी जोशी के निर्देश पर जिला स्तरीय टीम बहेड़ी के ग्राम पंचायत आमडंडा रेतवाड़ा हरसुनगला के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। अभिलेख देखने के साथ ही स्थलीय सत्यापन भी किया। डॉ. जोशी ने कहा कि टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है। पंचायती राज विभाग भी इसमें सहयोग कर रहा है।

उन ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जाएगा जहां वर्ष में एक हजार की आबादी पर 30 संभावित मरीज खोजकर जांच कराई गई। इस आबादी के सापेक्ष एक या एक से ज्यादा मरीज हों। मरीजों की एमडीआर जांच भी होनी चाहिए। उन्हें निक्षय पोषण योजना से एक किस्त जारी होना जरूरी है। इन बिंदुओं पर अगर दावा सही मिलेगा तो ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed