फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   venus will appear tommarow

कल से उदय होंगे शुक्र, होंगे मांगलिक कार्य

Sun, 18 Apr 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
venus will appear tommarow
बरेली। सनातन धर्म में वैवाहिक कार्यों के लिए शुक्र ग्रह का बहुत महत्व है। शुक्र जब सूर्य के साथ आ जाता है, तब सूर्य के प्रभाव से उसका दिखना बंद हो जाता है। इसी को शुक्र का अस्त होना कहते हैं। जैसे ही शुक्र सूर्य से अलग होकर आकाश में दिखने लगता है, तो उसे शुक्र का उदय होना कहते हैं। शुक्र 14 फरवरी को अस्त हुए थे, जो अब 19 अप्रैल को उदय होंगे। इसके साथ ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

विश्व पंचांग काशी हिंदू विश्वविद्यालय के अनुसार शुक्र का उदय 19 अप्रैल को सुबह 5:41 बजे पर होगा। यह समय अक्षांश रेखा के अनुसार प्रत्येक स्थान पर बदल जाता है। लिहाजा नीमच पंचांग में शुक्र के उदय होने का समय रविवार को रात साढ़े नौ बजे बताया गया है। विवाह की लग्न 22 अप्रैल से शुरू होंगी। शुक्र अस्त होने पर यदि विवाह किया जाए तो व्यक्ति वैवाहिक जीवन का आनंद नहीं ले पाता है। ऋषि मुनियों ने ग्रह-दशाओं पर शोध करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि शुक्र ग्रह के उदय होने पर ही विवाह करना चाहिए। इस बार विक्रम संवत को राक्षस संवत भी कहा गया है। लिहाजा साल भर जनमानस को विभिन्न प्रकार के उत्पातों से स्वयं की रक्षा करनी होगी।
विज्ञापन

राक्षस नाम का संवत्सर में शुक्र उदय होने पर शुभ कार्यों को भी प्रभावित करेगा। अधिकांश लोग किसी न किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे।
- पंडित राकेश पांडेय, ज्योतिषाचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed