फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   vendor beaten to death with sticks in bareilly

Bareilly News: पकौड़ी विक्रेता की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sun, 03 Nov 2024 09:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Nov 2024 09:35 AM IST
सार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में शनिवार की रात पकौड़ी विक्रेता की हत्या कर दी गई। बाजार में ठेला लगाने के विवाद में आरोपी पिता-पुत्र ने वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
vendor beaten to death with sticks in bareilly
घटनास्थल पर जानकारी करते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट थाने के बारी के नगला गांव में शनिवार को पकौड़ी विक्रेता राजीव (35) की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी भी ठेले पर पकौड़ी बेचने वाले पिता-पुत्र हैं। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बारी के नगला गांव में साप्ताहिक बाजार सप्ताह में दो दिन लगाई जाती है। सुनील भुर्जी यहां पकौड़ी का ठेला लगाता है। बाद में उसी स्थान पर गांव निवासी राजीव भुर्जी ने ठेला लगाना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कुछ दिन से अनबन चल रही थी। दोनों पक्षों के घर भी आसपास ही हैं।
विज्ञापन


घर में घुसकर किया हमला 
पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब नौ बजे मेवाराम व उसके दोनों बेटे सुनील और मुनील ने ठेला लगाने को लेकर राजीव से गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों आरोपी लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। मारपीट के दौरान लाठी से राजीव के सिर में चोट आई। परिजन राजीव को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजीव के बेटे अरविंद ने मेवाराम व उसके दोनों बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरार आरोपी की तलाश में दबिश
सूचना पर एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव व इंस्पेक्टर कैंट राजेश कुमार गांव पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों के घर व करीबियों के यहां दबिश दी। सुनील और उसके पिता मेवाराम को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से मुनील फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि ठेले पर पकौड़ी बेचने वाले दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन आरोपियों पर रिपोर्ट लिखकर दो को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed