फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vehicles will run on Mahadev Setu from today in Bareilly

Bareilly News: आज से महादेव सेतु पर दौड़ेंगे वाहन, मुख्यमंत्री योगी करेंगे पुल का लोकार्पण

Wed, 13 Mar 2024 04:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 13 Mar 2024 04:20 AM IST
सार

कोतवाली से कोहाड़ापीर तक बने महादेव पुल का मुख्यमंत्री बुधवार शाम को जनसभा के दौरान लोकार्पण करेंगे। इसके बाद इस पुल पर वाहन दौड़ने लेंगे। 

विज्ञापन
Vehicles will run on Mahadev Setu from today in Bareilly
महादेव सेतु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में 105 करोड़ की लागत से बने 1,306 मीटर लंबे महादेव पुल पर बुधवार दोपहर बाद से वाहन दौड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली कॉलेज के मैदान से इसका ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे। इस दौरान पुल पर अधिकारी तैनात रहेंगे। लोकार्पण के लिए सेतु निगम की तरफ से 10 क्विंटल (नौ क्विंटल गेंदा व एक क्विंटल गुलाब) फूलों से पुल को सजाया जा रहा है। 

विज्ञापन


सेतु निगम, स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारियों के साथ नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने पुल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम के लिए टेंट, कुर्सियों आदि की व्यवस्था कर ली गई है। पूरे पुल की सफाई कराई गई है। पुल के दोनों तरफ गेट बनाए जा रहे हैं। सीएम के हाथों लोकार्पण के बाद एक रैली निकालकर पुल को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


पुल पर बुधवार से दो पहिया, चार पहिया वाहनों के अलावा स्कूली बसें भी दौड़ सकेंगी। इसके लिए 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तय की गई है। इसका बोर्ड भी लगा दिया गया है। इस पुल के शुरू होने से जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैक्स बोर्ड से गरमाई सियासत
महादेव पुल पर लगे फ्लैक्स बोर्ड को लेकर शहर में सियासी गहमागहमी शुरू हो गई है। फलैक्स बोर्ड पर मुख्यमंत्री और महापौर के अलावा किसी दूसरे जनप्रतिनिधि की तस्वीर नहीं है। इसको लेकर भाजपा के खेमे में खलबली मची है। 

भाजपाइयों के दिल में यह तीर की तरह चुभ रहा है पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं। अब चूंकि इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों होना है, इसलिए मंत्री से लेकर सभी विधायकों की मौजूदगी उनकी मजबूरी है। हालांकि, अंदरखाने प्रयास यह भी किया जा रहा है कि इस मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed