फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vehicle charging along with fuel will soon be available at petrol pumps.

Bareilly News: पेट्रोल पंपों पर जल्द ईंधन के साथ वाहन चार्जिंग भी

Fri, 13 Sep 2024 04:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Vehicle charging along with fuel will soon be available at petrol pumps.
शहर में अब तक 16 पेट्रोल पंप संचालकों ने ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए किया आवेदन
विज्ञापन

बरेली। आने वाले दिनों में लोगों को रास्ते में ई-वाहन चार्ज करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल के अलावा ई-वाहन चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। शहर के चार विद्युत वितरण खंडों में अब तक 17 पेट्रोल पंप संचालक पेट्रोल पंप पर चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए आवेदन कर चुके हैं। इसके लिए एस्टीमेट बनाने और एनओसी समेत अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।
सरकार ई-वाहनों को बढ़ावा दे रही है। ई-वाहन खरीदने पर सब्सिडी भी दी जा रही है। पिछले तीन सालों में ई-वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ी है। आने वाले दिनों में रोडवेज भी ई-बसों का संचालन करेगा।
विज्ञापन

जिले में 20 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा हैं। इसके अलावा शहर में 185 ई-कार, 35 ई-बसें और तीन हजार से ज्यादा दो पहिया ई-वाहन हैं। अब तक निजी या सार्वजनिक कोई चार्जिंग स्टेशन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने पहल की है। आईओसीएल ने अपने सभी पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग स्टेशन बनवाने का काम शुरू कर दिया है। चार्जिंग स्टेशनों के लिए नए कनेक्शन के लिए विद्युत निगम ने भी व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। संवाद


-------
आईओसीएल की ओर से पेट्रोल पंपों पर ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन के लिए पत्र मिला है। पेट्रोल पंप संचालक आवेदन करने लगे हैं। एस्टीमेट बनाने समेत अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। जल्द चार्जिंग स्टेशन के कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे। - अंबिका प्रसाद वशिष्ठ, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed